ITR रिएसेसमेंट की समयसीमा करीब, जानें किसे और क्यों मिल सकता है इनकम टैक्स का नोटिस

ITR Reassessment Deadline: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एसेसमेंट ईयर 2018-19 (वित्त वर्ष 2017-18) में 50 लाख रुपये या उससे अधिक के अघोषित आय के मामलों के लेकर नोटिस जारी करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2024 तय की है।

ITR Reassessment Deadline: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा इनकम टैक्स नोटिस जारी करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2024 है। अगर अघोषित आय टैक्स एसेसमेंट ईयर 2018-19 (वित्त वर्ष 2017-18) में 50 लाख रुपये या उससे अधिक है। बजट 2024 की वजह से समय सीमा कम हो गई है, जिससे इनकम टैक्स विभाग को टैक्स एसेसमेंट ईयर 2018-19 से संबंधित पुराने मामलों को 31 अगस्त 2024 तक फिर से खोलने के लिए संसाधन आवंटित करने के लिए प्रेरित किया गया है। बजट 2024 से पहले के मामलों को संबंधित एसेसमेंट ईयर के अंत से 10 वर्षों के भीतर फिर से खोला जा सकता था। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक नाम न बताने की शर्त पर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि मैंने इनकम टैक्स निर्धारण अधिकारियों से सुना है कि उनके अधिकांश ट्रांसफर आदेशों को 31 अगस्त 2024 तक रोक दिया गया है, और उन्हें एसेसमेंट ईयर 2018-19 के मामलों को फिर से खोलने के लिए सबूत खोजने और प्रस्तुत करने के लिए कहा जा रहा है।

ITR Reassessment Deadline

पुराने आईटीआर के लिए रिएसेसमेंट का मिल सकता है नोटिस (तस्वीर-Canva)

बजट 2024 में क्या है प्रस्ताव?

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए, जहां आय 50 लाख रुपये या उससे अधिक है को सेक्शन 148 के तहत नोटिस जारी करने या सेक्शन 148A के तहत आदेश जारी करने की अधिकतम समय सीमा 31 अगस्त 2024 है। 1 सितंबर 2024 से वित्त वर्ष 2018-19 के लिए मूल्यांकन समय-बाधित हो जाएगा। ईटी के मुताबिक नांगिया एंडरसन इंडिया की कार्यकारी निदेशक संजोली माहेश्वरी का कहना है कि मौजूदा प्रावधानों के अनुसार एसेसेमेंट ईयर 2018-19 के लिए, मूल्यांकन को फिर से खोलने के लिए सेक्शन 148 के तहत नोटिस संबंधित एसेसेमेंट ईयर की समाप्ति से 10 साल तक, यानी 31 मार्च, 2029 तक जारी किया जा सकता था। हालांकि 1 सितंबर, 2024 से प्रभावी प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार, इसके लिए समय सीमा घटाकर यानी 30 जून 2024 कर दी गई है। इसलिए सेक्शन 148A और 148 के तहत जारी किए जाने वाले नोटिस की समय सीमा 31 अगस्त, 2024 होगी।

End of Feed