Income Tax Relief: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत! विवाद से विश्वास स्कीम के तहत बढ़ी ब्याज और जुर्माने से छूट की समयसीमा

Vivad Se Vishwas Scheme, Income Tax Relief: इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए विवाद से विश्वास स्कीम के तहत टैक्स बकाया का निर्धारण करने, ब्याज तथा जुर्माने की छूट के लिए जानकारी दाखिल करने की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ा दी।

Vivad Se Vishwas Scheme, Income Tax Relief: इनकम टैक्स विभाग ने सोमवार को विवाद से विश्वास स्कीम के तहत टैक्स बकाया का निर्धारण करने और ब्याज तथा जुर्माने की छूट के लिए जानकारी दाखिल करने की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ा दी। डायरेक्ट टैक्स विवाद से विश्वास स्कीम 2024 के मूल नियमों के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 से पहले घोषणा दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स को विवादित टैक्स डिमाड का 100 प्रतिशत भुगतान करना पड़ता। ऐसे मामलों में ब्याज और जुर्माना माफ करने का प्रावधान किया गया है।

Vivad se Vishwas Scheme, Income Tax Department, Income Tax Relief

टैक्सपेयर्स को कुछ दिनों की राहत (तस्वीर-Canva)

Vivad Se Vishwas Scheme: देर करने पर इतना लगेगा टैक्स

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक सर्कुलर में कहा कि विवाद से विश्वास योजना के तहत देय राशि निर्धारित करने की नियत तारीख 31 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2025 कर दी गई है। सर्कुलर के मुताबिक 1 फरवरी 2025 या उसके बाद की जाने वाली घोषणाओं पर विवादित टैक्स डिमांड का 110 प्रतिशत टैक्सपेयर्स को भुगतान करना होगा।

End of Feed