ITR Portal Maintenance: आयकर विभाग के अनुसार टैक्सपेयर्स के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर कोई सर्विस 3 फरवरी से 5 फरवरी तक उपलब्ध नहीं होंगी। दरअसल पोर्टल पर मैंटेनेंस का काम चल रहा है और इसी वजह से सभी सेवाएं बाधित रहेंगी। मैंटेनेंस के तहत सिस्टम का अपग्रेडेशन भी कियाा जा रहा है। विभाग ने करदाताओं से इस मैंटेनेंस के अनुसार ही अपनी एक्टिविटीज की योजना बनाने को कहा है। मैंटेनेंस का काम 3 फरवरी दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ है और सोमवार 5 फरवरी की सुबह 6 बजे तक चलेगा।
आईटीआर पोर्टल का चल रहा रखरखाव
ये भी पढ़ें -
आईटी रिटर्न फॉर्म हुए जारी
बीते शुक्रवार को आयकर विभाग ने कहा कि इसने एसेसमेंट ईयर (AY) 2024-25 के लिए टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आईटी रिटर्न फॉर्म 2, 3 और 5 को नोटिफाई कर दिया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा है कि एवाई 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म (आईटीआर फॉर्म) 2, 3 और 5 को अधिसूचित किया है।
बता दें कि ITR-1, जो 50 लाख तक की कुल आय वाले व्यक्तियों द्वारा फाइल किया जाता है, और कंपनियों के लिए ITR-6 क्रमशः दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में पहले अधिसूचित किए गए थे। सभी आईटीआर फॉर्म 1 से 6 को अधिसूचित कर दिया गया है और ये सभी 1 अप्रैल, 2024 से लागू होंगे।
आईटीआर पोर्टल मैंटेनेंस
हर साल जारी होते हैं नए फॉर्म
सीबीडीटी हर साल नए आईटीआर फॉर्म जारी करता है। विभाग ने कई तरह की लेनदेन की पारदर्शिता बढ़ाने और विभिन्न कटौतियों को शामिल करने के लिए आईटीआर फॉर्म में बदलाव किए हैं। एवाई 2024-25 के लिए नए आईटीआर फॉर्म में कई नई चीजे हैं। इनमें लीगल एंटिटी आइडेंटिफायर (एलईआई) नंबर, ऑडिट रिपोर्ट और यूडीआईएन का एक रिसीट नंबर और कैपिटल गेन्स अकाउंट स्कीम शामिल है।
