Income Tax Rules: सेविंग अकाउंट में अधिकतम कितना कैश जमा या निकाल सकते हैं? इनकम टैक्स नोटिस से बचने के लिए जानिए नियम

Income Tax Rules: अगर आप पैसे के लेनदेन के लिए सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जरूर जनना चाहिए कि सेविंग अकाउंट में अधिकतम कितना कैश जमा या निकाल सकते हैं ताकि आपके पास इनकम टैक्स का नोटिस न आए।

Income Tax Rules: क्या आप जानते हैं इनकम टैक्स अधिकारियों की जांच से बचने के लिए आप किसी एक फाइनेंशियल ईयर में अपने बैंक सेविंग अकाउंट में कितना कैश जमा और निकाल सकते हैं? पर्सनल फाइनेंस के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक एक फाइनेंशियल ईयर के दौरान सेविंग अकाउंट में कुल कैश जमा या निकासी 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि एक व्यक्ति से एक दिन में एक ही ट्रांजैक्शन में या एक ही दिन में एक इवेंट या अवसर से संबंधित ट्रांजैक्शन के संबंध में कुल मिलाकर 2 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि कैश में प्राप्त नहीं की जा सकती है।

Income Tax Rules, income tax notice, Bank Saving Account

जानिए सेविंग अकाउंट से जुड़े नियम (तस्वीर-Canva)

एक फाइनेंशियल ईयर (1 अप्रैल से 31 मार्च) के दौरान आपके सभी सेविंग अकाउंट्स में 10 लाख रुपये से अधिक की कोई भी कैश जमा राशि इनकम टैक्स विभाग को रिपोर्ट की जानी चाहिए। बैंकों को ऐसे ट्राजैक्शन का खुलासा करना चाहिए, भले ही वे कई अकाउंट्स में के जरिये क्यों न हो।

End of Feed