ITR Form Notified: आईटीआर फॉर्म 2, 3, 5 नोटिफाई, जानें किसके लिए जरूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 2, 2024, 08:15 PM IST

ITR Form Notified: आकलन वर्ष 2024-25 में रिटर्न जमा करने के लिए 31 जनवरी, 2024 को आईटीआर-2, 3 और 5 फॉर्म अधिसूचित कर दिए गए हैं।आईटीआर-1 और आईटीआर-6 फॉर्म पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं।

ITR Form Notified:आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2024-25 का कर रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म 2, 3 और 5 को अधिसूचित कर दिया है।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि आकलन वर्ष 2024-25 में रिटर्न जमा करने के लिए 31 जनवरी, 2024 को आईटीआर-2, 3 और 5 फॉर्म अधिसूचित कर दिए गए हैं।आईटीआर-1 और आईटीआर-6 फॉर्म पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं। पचास लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों के लिए आईटीआर-1 फॉर्म दिसंबर, 2023 में अधिसूचित किया गया था जबकि कंपनियों के रिटर्न भरने के लिए आईटीआर-6 फॉर्म जनवरी, 2024 में अधिसूचित किया गया।

itr form

आईटीआर फॉर्म 2,3,5

किनके लिए जरूरी

सीबीडीटी ने कहा, "करदाताओं की सुविधा के लिए और रिटर्न दाखिल करने में सहूलियत के लिए आईटीआर फॉर्म में बदलाव किए गए हैं।"

End of Feed