Income Tax Filing 2024: AIS में जोड़ा गया नया फीचर, टैक्सपेयर्स के लिए ITR फाइल करना होगा और आसान

Income Tax Filing 2024: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए एनुअल इनफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) में एक नई विशेषता जोड़ी है। इससे इनकम टैक्स फाइल करना और आसान हो जाएगा।

Income Tax Filing 2024: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लगातार आईटीआर फाइलिंग को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि टैक्सपेयर्स को किसी भी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स फाइलिंग सिस्टम को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में एक विशेषता जोड़ी है। इसे एनुअल इनफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) में जोड़ी गई है। यह नई विशेषता टैक्सपेयर्स को डिस्प्लेड प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर फीडबैक शेयर करने की अनुमति देगा। लिस्टेड किसी भी ट्रांजैक्शन की पुष्टि कर सकते हैं और रियल टाइम बेसिस पर फीडबैक दे सकते हैं।

Income Tax Filing 2024, Annual Information Statement, AIS, ITR Filing, Income Tax Department

आईटीआर फाइल करना हुआ और आसान (तस्वीर-Canva)

मिलेगी ये अनुमति

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इस कदम से टैक्सपेयर्स को अपने इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले एनुअल इनफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) में दिए गए डेटा को वेरिफाई और ठीक करने की अनुमति मिल जाएगी। AIS डेटा प्रदान करने के लिए बाध्य संस्थाओं द्वारा रिपोर्ट की गई टैक्स कटौती, कलैक्शन या फाइनेंशियल ट्रांजैक्सन का डिटेल प्रदान करता है। AIS कई इनफॉर्मेशन स्रोतों से प्राप्त फाइनेंशियल डेटा के आधार पर तैयार किया जाता है। यह टैक्सपेयर के बड़ी संख्या में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन डिटेल प्रदान करता है जिनका टैक्स संबंधी प्रभाव हो सकता है। टैक्सपेयर्स को एआईएस सिस्टम के तहत प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर फीडबैक देने की सुविधा दी गई है। यह फीडबैक टैक्सपेयर्स को ऐसी जानकारी के स्रोत से प्राप्त सूचना के सटीक होने की स्थिति पर टिप्पणी करने में मदद करता है। गलत रिपोर्टिंग के मामले में उसे ऑटोमैटिक तरीके से पुष्टि के लिए स्रोत के पास ले जाया जाता है।

End of Feed