Income tax: मई में इन डेडलाइन्स को न चूकें, जानें कब क्या करें

Income tax: इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरा जा रहा है। इसके मई महीने में क्या कब क्या करना चाहिए। यहां विस्तार से जान लीजिए।

Income tax: इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का समय आ गया है। टैक्सपेयर्स को कब क्या करना चाहिए। समय सीमाओं और महत्वपूर्ण तारीखों को जानने और याद रखने का समय आ गया है। अगर इन पर ध्यान नहीं दिया तो काफी मुश्किलें आ सकती हैं। काटे गए टैक्स और जमा करने से लेकर टीडीएस सर्टिफिकेट जारी करने और विभिन्न डिटेल दाखिल करने तक के लिए मई महीना काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए मई 2024 में क्या-क्या करें यहां विस्तार से जान लें।

Income Tax, Income Tax Return, ITR, Tax, Tax News

इनकम टैक्स रिटर्न के लिए मई महीने में करें ये काम

7 मई 2024

अप्रैल 2024 के महीने के लिए काटे गए या एकत्र किए गए टैक्स को जमा करने की समय सीमा के लिए यह तारीख याद कर लें। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अगर टैक्स का भुगतान इनकम टैक्स चालान पेश किए बिना किया जाता है तो सरकारी ऑफिस द्वारा काटी गई या एकत्र की गई किसी भी राशि का भुगतान उसी दिन केंद्र सरकार के अकाउंट में किया जाना चाहिए।

End of Feed