ITR: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कई लोगों से मांगा ट्रांजेक्शन का स्पष्टीकरण, आपको मिला क्या, जानिए कैसे करें चेक

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 22, 2024, 01:58 PM IST

ITR: वित्त वर्ष 2020-21 (AY 2021-22) के लिए अपडेट रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख 31 मार्च 2024 है। इसी बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कई लोगों से ट्रांजेक्शन का स्पष्टीकरण मांगा।

ITR: हाल के दिनों में कई व्यक्तियों को टैक्सपेयर्स के एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) में दिखाई देने वाले कुछ महत्वपूर्ण या उच्च-मूल्य वाले लेनदेन के बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से ईमेल द्वारा सूचना प्राप्त हुआ है। अगर आप इस सूचना से संबंधित सटीक लेनदेन जानना चाहते हैं तो एआईएस या अनुपालन पोर्टल (compliance portal) पर जाएं और "e-Campaign" पर जाएं।

Income Tax, ITR, ITR News, Tax Compliance Portal

ITR को लेकर टैक्स डिपार्टमेंट ने कुछ लोगों से मांगा स्पष्टीकरण

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से यह संचार किसे प्राप्त होगा?

एआईएस या अनुपालन पोर्टल पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर प्रतिक्रिया के लिए टैक्सपेयर से संपर्क किया है। टैक्सपेयर से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रतिक्रिया प्रक्रिया को पूरा करने के लिए e-Campaign के तहत पूछे गए प्रश्नों पर प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे। ई-अभियान रिटर्न दाखिल न करना, टैक्सपेयर द्वारा किए गए कुछ महत्वपूर्ण या उच्च मूल्य वाले लेनदेन से संबंधित हो सकते है।

End of Feed