15 हजार की SIP से कितने दिन में बनेंगे करोड़पति, 5 करोड़ बनाने में लगेंगे कितने साल?

15 हजार की SIP से 5 करोड़ का फंड, पहली बार में यह व्यावहारिक नहीं लगता है। लेकिन, छोटी बचत और कंपाउंडिंग का कमाल है कि छोटी बचत कब बड़े फंड में बदल जाती है पता ही नहीं चलता।

अगर आपकी सैलरी फिलहाल 50 हजार रुपये महीना है, लेकिन आपके सपने बड़े हैं। आपको करोड़पति बनना है। इसके लिए आपको किसी जादू या चमत्कार की जरूरत नहीं। बल्कि, संयम और अनुशासन के साथ निवेश करना है। सही निवेश रणनीति, नियमित SIP और धैर्य के जरिये एक सामान्य नौकरीपेशा व्यक्ति भी 5 करोड़ रुपये तक का बड़ा कॉर्पस बना सकता है।

SIP wealth Creator

SIP से बनेगा बड़ा फंड

5 करोड़ बनाने में कितना समय?

यदि कोई व्यक्ति हर महीने 15 हजार रुपये की SIP करता है और उसे औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 5 करोड़ रुपये का कॉर्पस बनाने में करीब 31 साल लग सकते हैं। हालांकि, अगर निवेशक हर साल अपनी SIP राशि में 7% की बढ़ोतरी करता रहे, तो यही लक्ष्य 26 साल में हासिल हो सकता है। वहीं, शुरुआती SIP को बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया जाए और हर साल 7% का Step-up जारी रखा जाए, तो 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य करीब 25 साल में पूरा हो सकता है।

End of Feed