बिना सोचे-समझे न लें Personal Loan! एग्रीमेंट साइन करने से पहले इन 5 बातों पर दें ध्यान

पैसों की जरूरत अचानक आ पड़े और इमरजेंसी फंड की व्यवस्था भी न हो तो पर्सनल लोन का ही विकल्प नजर आता है। अगर आप लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

आज के समय में पर्सनल लोन (Personal Loan) लेना काफी आसान हो गया है। बैंक और वित्तीय संस्थान कुछ ही समय में लोन ऑफर दे देते हैं। लेकिन किसी ऑफर को सिर्फ इसलिए स्वीकार करना सही नहीं है क्योंकि उसमें ब्याज दर कम दिखाई दे रही है। असल में लोन की कुल लागत पर ब्याज के साथ कई दूसरे शुल्क और शर्तों का भी असर पड़ता है। इसलिए लोन एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच कर लेना चाहिए-

Personal Loan

पर्सनल लोन लेने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान (Photo: iStock)

केवल ब्याज दर देखकर न लें फैसला

लोन लेते समय सबसे पहले ब्याज दर पर ध्यान जाता है, लेकिन यही पूरी तस्वीर नहीं बताती। प्रोसेसिंग फीस, अन्य चार्ज और लोन की अवधि कुल भुगतान को काफी बदल सकते हैं। इसलिए अलग-अलग बैंकों के ऑफर की तुलना करते समय सिर्फ ब्याज दर के बजाय पूरी लागत देखें।

End of Feed