ट्रंप टैरिफ का असर, मस्क-जुकरबर्ग और जेफ बेजोस के डूबे अरबों रुपये

Trump Tariff Impact on US Market: ट्रंप के इस टैरिफ फैसले ने अमेरिकी बाजारों को गहरे लाल रंग में डुबो दिया है। अरबों डॉलर की संपत्ति एक ही दिन में स्वाहा हो गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की नेटवर्थ में एक ही दिन में 4 अरब डॉलर (करीब 33,000 करोड़ रुपये) की गिरावट दर्ज की गई। उनकी संपत्ति अब 352 अरब डॉलर रह गई है। जेफ बेजोस को सबसे बड़ा झटका लगा।

Trump Tariff Impact on US Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने दुनिया भर के बाजारों को हिला दिया है। ट्रंप ने 1 अगस्त से 70 से ज्यादा देशों के उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिसका सीधा असर अमेरिका के शेयर बाजार और वहां के अरबपतियों की संपत्ति पर देखने को मिला। ट्रंप के इस टैरिफ फैसले ने अमेरिकी बाजारों को गहरे लाल रंग में डुबो दिया है। अरबों डॉलर की संपत्ति एक ही दिन में स्वाहा हो गई।

Mark Zukerberg Elon Musk

Mark Zukerberg Elon Musk (Pic Credit: istock/ Canva)

वॉल स्ट्रीट में मची बिकवाली

भारतीय समयानुसार जब शुक्रवार को अमेरिकी बाजार खुले, तो निवेशकों में हड़कंप मच गया। भारी बिकवाली की वजह से प्रमुख इंडेक्स डॉव जोन्स 542 अंक लुढ़ककर 43,588.58 पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी-हैवी इंडेक्स नेस्डैक लगभग 2.5% गिरा, जबकि S&P 500 भी 101 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट का सबसे बड़ा असर उन कंपनियों और कारोबारियों पर पड़ा जिनकी संपत्ति शेयर मार्केट से जुड़ी होती है।

End of Feed