बिजनेस

HDFC Bank Target: एचडीएफसी बैंक के शेयर पर दांव लगाने की सलाह, ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

HDB Financial Services IPO GMP: सिटी के अनुसार IPO के बाद एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की वैल्यूएशन 3-4 गुना प्राइस-टू-बुक (पीबी) रेशियो पर एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैपिटल का 2.8 से 4.3 प्रतिशत हो सकता है।

Image

एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदें
  • सिटी ने दी सलाह
  • दिया 1990 रु का टार्गेट

HDB Financial Services IPO GMP: ब्रोकरेज फर्म सिटी ने एचडीएफसी बैंक के शेयर के लिए BUY रेटिंग बरकरार रखी है। इस बीच बैंक की नॉन-बैंकिंग कर्ज देने वाली कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने IPO के लिए आवेदन किया है। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने हाल ही में अनिवार्य लिस्टिंग के नियम को पूरा करने और ग्रोथ कैपिटल जुटाने के लिए आईपीओ के लिए आवेदन किया है। सिटी ने कहा कि एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज एक प्रमुख, बड़ी और डायवर्सिफाइड एनबीएफसी है, जिसकी क्रेडिट रेटिंग एएए है।

ये भी पढ़ें -

एचडीएफसी बैंक शेयर प्राइस टार्गेट 2025 (HDFC Bank Share Price Target 2025)

सिटी के अनुसार IPO के बाद एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की वैल्यूएशन 3-4 गुना प्राइस-टू-बुक (पीबी) रेशियो पर एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैपिटल का 2.8 से 4.3 प्रतिशत हो सकता है।

सिटी ने एचडीएफसी बैंक के शेयर 1,990 रुपये के टार्गेट प्राइस के लिए BUY रेटिंग बरकरार रखी है। मंगलवार को 3 बजे BSE पर एचडीएफसी बैंक का शेयर 1758 रु पर है। इस भाव से ये 13 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

12500 करोड़ का होगा IPO

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने 12,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं। एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी कंपनी के आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर एचडीएफसी बैंक द्वारा 10,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ और शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article