जंग के माहौल में बुलेट की रफ्तार में दौड़ रही भारत की अर्थव्यवस्था! IMF ने बढ़ाया इंंडिया का ग्रोथ रेट; बढ़ाकर किया 6.5%

IMF On India Growth: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान जताया है, जो पिछले अनुमान से थोड़ा ज्यादा है। हालांकि, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व संकट के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था और महंगाई पर असर पड़ने की आशंका है। इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी ग्रोथ को लेकर सकारात्मक अनुमान जताया है।

IMF On India Growth: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के ताजा अनुमान जारी किए हैं। IMF के मुताबिक, देश की विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जो जनवरी के अनुमान से 0.1 प्रतिशत अंक ज्यादा है।

imf growth rate

देश की विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान: आईएमएफ

हालांकि, IMF ने चेतावनी दी है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व में जारी अशांति का असर वैश्विक विकास दर पर पड़ सकता है। साथ ही, महंगाई में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। IMF के अनुसार, वित्त वर्ष 2028 में भी भारत की ग्रोथ 6.5 फीसदी पर स्थिर रहने की उम्मीद है।

End of Feed