IIP में बड़ी गिरावट, सुस्त मांग से 10.3 फीसदी से गिरकर 5.8 फीसदी पर आया

IIP In September: आंकड़ों से साफ है कि औद्योगिक उत्पादन में मासिक आधार पर गिरावट आई है लेकिन सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि है। आईआईपी में अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान छह प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 7.1 प्रतिशत था।

IIP In September: सितंबर में आईआईपी में बड़ी गिरावट आई है। अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 14 माह के टॉप पर पहुंचने के बाद सितंबर में आईआईपी 10.3 फीसदी से गिरकर 5.8 फीसदी पर आ गया है। इस गिरावट की प्रमुख वजह मांग कम होना और पिछला बेस इफेक्ट है। हालांकि अगर सितंबर 2022 से तुलना की जाय तो आईआईपी में तेजी देखी गई है। पिछले साल की तुलना में विनिर्माण और खनन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में तेजी आई है।

iip growth

आईआईपी में गिरावट

आंकड़ों से साफ है कि औद्योगिक उत्पादन में मासिक आधार पर गिरावट आई है लेकिन सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि है। आईआईपी में अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान छह प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 7.1 प्रतिशत था।

End of Feed