बिजनेस

IIFL Finance Share Price: आईआईएफएल फाइनेंस में लगा 20% लोअर सर्किट, आरबीआई ने लगाई गोल्ड लोन देने पर रोक

IIFL Finance Share Price: बीएसई पर आईआईएफएल फाइनेंस का शेयर 598.10 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधा 20 फीसदी गिरकर 478.50 रु पर खुला है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18,253.97 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 704.20 रु और निचला लेवल 408.40 रु रहा है।

Image

आईआईएफएल फाइनेंस में लगा 20% लोअर सर्किट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईआईएफएल फाइनेंस में लगा 20% लोअर सर्किट
  • आरबीआई ने लगाई गोल्ड लोन देने पर रोक
  • आरबीआई के फैसले का निगेटिव असर

IIFL Finance Share Price: आज आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट आई है। इसके शेयर में 20 फीसदी लोअर सर्किट लग गया है। आरबीआई (RBI) ने आईआईएफएल फाइनेंस पर एक कड़ा फैसला लिया है। RBI ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45एल(1)(बी) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, आईआईएफएल फाइनेंस के नया गोल्ड लोन देने पर रोक लगा दी है। हालांकि कंपनी अपने मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो की सर्विस जारी रख सकती है। इसी खबर का कंपनी के शेयर पर निगेटिव असर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

कितने पर आया शेयर

बीएसई पर आईआईएफएल फाइनेंस का शेयर 598.10 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधा 20 फीसदी गिरकर 478.50 रु पर खुला है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18,253.97 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 704.20 रु और निचला लेवल 408.40 रु रहा है।

5 साल में सबसे बड़ी गिरावट

2019 में इसके डीमर्जर के बाद से यह कंपनी के शेयर में आई सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है। मई 2019 में IIFL ने तीन अलग-अलग कंपनियां बनाने का ऐलान किया था। इनमें आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट और आईआईएफएल सिक्योरिटीज को आईआईएफएल फाइनेंस से अलग कर दिया था।

आरबीआई के साथ हो सकती बैठक

बता दें कि आईआईएफएल फाइनेंस के मैनेजमेंट ने है कहा कि गोल्ड लोन के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक के पास ग्राहकों की शिकायतें बहुत कम हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की तरफ से केंद्रीय बैंक के साथ बैठक का अनुरोध किया गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article