बिजनेस

Parag Agrawal Sues Elon Musk: मस्क के खिलाफ कोर्ट पहुंचे पराग अग्रवाल समेत कई पूर्व कर्मचारी, जानें क्यों ठोका 1061 करोड़ का दावा

Many Ex-Employees Suing Elon Musk: ट्विटर के पूर्व सीईओ एलोन मस्क और एक्स कॉर्प पर मुकदमा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे उस 12.8 करोड़ डॉलर (1061 करोड़ रु) से अधिक के हकदार हैं, जिसका उन्हें निकाले जाने पर भुगतान किया जाना चाहिए।

Image

पराग अग्रवाल ने एलन मस्क पर मुकदमा दायर किया

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कई पूर्व कर्मचारियों ने मस्क पर किया मुकदमा
  • ठोका 1061 करोड़ रु का दावा
  • बिना किसी कारण के निकाले जाने का है मामला

Parag Agrawal Sues Elon Musk: ट्विटर के पूर्व सीईओ एलोन मस्क और एक्स कॉर्प पर मुकदमा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे उस 12.8 करोड़ डॉलर (1061 करोड़ रु) से अधिक के हकदार हैं, जिसका उन्हें निकाले जाने पर भुगतान (Unpaid Severance Payments) किया जाना चाहिए। ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल, चीफ लीगल काउंसिल विजया गड्डे और जनरल काउंसिल सीन एडगेट ने सोमवार को दायर किए मुकदमे में दावा किया कि उन्हें 2022 में उस दिन बिना किसी कारण के निकाल दिया गया था जब मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण पूरा किया था। बाद में ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया गया।

ये भी पढ़ें -

मस्क पर लगाए ये आरोप

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जिन अधिकारियों ने मस्क के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है, उन्होंने कहा है कि मस्क उनकी निकाले जाने पर दी वाली राशि का भुगतान नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने "फर्जी कारण'' बनाया और अपने फैसले को बरकरार रखने के लिए अपनी दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों को नियुक्त किया।

मुकदमे में कहा गया है कि X पर अवैतनिक बिलों (Unpaid Bills) को लेकर और भी कई मुकदमे हैं।

पैसे-पावर के दुरुपयोग का भी लगा आरोप

कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले में फेडरल कोर्ट में दायर मुकदमे में कहा गया है कि मस्क के कंट्रोल में आने के बाद ट्विटर एक ऐसा संस्थान बन गया है, जो कानून का उल्लंघन करता है। ये कर्मचारियों, लैंडलॉर्ड, वेंडर्स और अन्य लोगों को परेशान कर रहा है।

कोर्ट में कहा गया है कि मस्क अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, मानते हैं कि नियम उन पर लागू नहीं होते हैं, और जो भी उनसे असहमत हैं, उनके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए अपने पैसे और शक्ति का दुरुपयोग करते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article