Emerald Tyres IPO Allotment Status: आईपीओ के बाद एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स का शेयर अलॉटमेंट मंगलवार 10 दिसंबर को फाइनल हो सकता है। एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड को आईपीओ को निवेशकों से काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला। एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के आईपीओ को 530.59 गुना सब्सक्राइब किया गया। निवेशकों ने 34,21,200 शेयरों के मुकाबले 1,81,52,59,200 शेयरों के लिए आवेदन किया। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए रिजर्व 17,11,200 शेयरों की तुलना में 95,50,45,200 शेयरों के लिए आवेदन किया, जिससे इस हिस्से को 558.11 गुना सब्सक्राइब किया गया।
ये भी पढ़ें -
Emerald Tyres IPO Allotment Status
NSE पर कैसे चेक करें- NSE के अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं। इसके लिए इस लिंक पर सीधे जाएं
- यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें। नए यूजर साइन अप करें
- ड्रॉपडाउन मेनू से 'एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड' को सेलेक्ट करें
- पैन डिटेल को वेरिफाई करें
- आईपीओ के लिए ऐप्लिकेशन नंबर दर्ज करें
- अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें
लिंक इनटाइम इंडिया (इश्यू की रजिस्ट्रार) पर ऐसे चेक करें
- इस लिंक पर जाएं
- ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनियों की लिस्ट में से 'एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड' चुनें
- पैन, ऐप्लिकेशन नंबर, डीपी/क्लाइंट आईडी या अकाउंट नंबर/आईएफएससी में से कोई एक चुनें
- उसकी डिटेल दर्ज करें
- अलॉटमेंट स्टेटस के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें
Emerald Tyres IPO GMP
Emerald Tyres के IPO में शेयरों का प्राइस 95 रु फिक्स हुआ है। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इस समय इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 86 रु चल रहा है। यानी ये लिस्टिंग पर मौजूदा GMP के आधार पर 90.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। हालांकि जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है। इसकी लिस्टिंग 12 दिसंबर को होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ इश्यू के अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
