दिल्ली-एनसीआर में सस्ती हुई PNG गैस, नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू

PNG Price Cut: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप के जरिये घरों में जाने वाली रसोई गैस के दाम में दिल्ली-एनसीआर में 70 पैसे प्रति घन मीटर की कटौती की। यह नई दरें 1 जनवरी से लागू होंगी। यह फैसला उपभोक्ताओं को स्वच्छ और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

PNG Price Cut : देश की सबसे बड़ी सिटी गैस रिटेलर कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने नए साल से पहले दिल्ली और एनसीआर के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी है। कंपनी ने घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में 0.70 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की कटौती का ऐलान किया है। यह नई दरें 1 जनवरी से लागू होंगी। IGL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह फैसला उपभोक्ताओं को स्वच्छ और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

Indraprastha Gas Ltd, IGL, PNG price cut

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने PNG गैस की कीमतों में कटौती की घोषणा (तस्वीर-istock)

नई दरें: कहां कितनी होगी कीमत

कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में PNG की नई दर 47.89 रुपये प्रति SCM होगी। वहीं, गुरुग्राम में यह दर 46.70 रुपये प्रति SCM तय की गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में उपभोक्ताओं को अब 47.76 रुपये प्रति SCM की दर से गैस मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, इस कटौती से लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर फायदा होगा, खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों को, जिनके मासिक खर्च में रसोई गैस का बड़ा हिस्सा होता है।

End of Feed