Millionaire Tips: 2030 तक बनना चाहते है करोड़पति तो फॉलो करें ये टिप्स, सपना होगा साकार

Millionaire Tips: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल से हो गई है। आप निवेश विकल्प की तलाश कर रहे होंगे। 2030 तक करोड़पति बनना चाहते हैं तो यहां बताए गए कुछ निवेश विकल्पों का उपयोग करके आप इस कठिन लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

Millionaire Tips: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल से हो गई है। इस वक्त आपको अपने फाइनेंस का जायजा लेने का एक अच्छा समय है। इसलिए आप अपने निवेश की योजना बनाएं, अपनी टैक्स सेविंग और इंश्योरेंस जरूरतों का आकलन करें। जो आपके लिए फायदे में है उस पर दोगुना ध्यान दें और जो बेहतर नहीं है उसे हटा दें। आइए अभी पहले लक्ष्य पर ध्यान दें और निवेश व धन सृजन को देखें। भारत में निवेश के लिए पिछला साल बेहतरीन रहा है। इक्विटी, बॉन्ड और सोना में उच्च रिटर्न वाला वर्ष रहा है। यह कुछ लोगों को आश्चर्यचकित कर सकता है कि वे अपनी पैसे को डबल ट्रिपल कैसे कर सकते हैं। तो आइए एक लक्ष्य निर्धारित करें कि 2030 तक 1 करोड़ आपके पास हो। नीचे दिए गए कुछ निवेश विकल्पों का उपयोग आप इस कठिन लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

Investment tips, millionaire tips

करोड़पति बनने का तरीका

इक्विटी म्यूचुअल फंड

इक्विटी फंड शेयर बाजार में निवेश करते हैं। यह अधिक धन चाहने वालों के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं जो लगातार बड़ी राशि जमा करना चाहते हैं। मार्च 2020 की गिरावट के बाद से बाजार में चल रहे उछाल ने जबरदस्त मात्रा में पैसा बनाने में मदद की है, कुछ फंड कटैगरी दूसरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। पिछले 10 वर्षों में लार्ज-कैप फंड करीब 14% प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहे हैं। लेकिन अधिक अस्थिर मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड हैं, जिनका 10-वर्षीय रिटर्न वर्तमान में 20% से ऊपर है। 50,000-70,000 रुपए के बीच कहीं भी एसआईपी शुरू करने से आपको 7 साल में लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सकती है। अगर बाजार की परिस्थितियां अनुकूल हों। सावधान रहें कि इक्विटी से रिटर्न की कभी गारंटी नहीं होती है और पिछला प्रदर्शन किसी भी तरह से भविष्य के रिटर्न का आश्वासन नहीं देता है। डिस्क्लेमर के बावजूद म्यूचुअल फंड शायद इक्विटी खरीदने का सबसे सुरक्षित तरीका है। प्रत्येक फंड के साथ आप एक पेशेवर फंड मैनेजर द्वारा चुने गए शेयरों का एक विविध गुलदस्ता खरीदते हैं, जिनके पास सर्वोत्तम संभव निर्णय लेने के लिए डेटा, निवेश ढांचे और उपकरण होते हैं। अपने लक्ष्य के लिए सर्वोत्तम फंड विकल्प तय करने में मदद के लिए म्यूचुअल फंड सलाहकार की तलाश करें।

End of Feed