IEX के शेयरहोल्डर्स को जोर का झटका...बाजार खुलते ही लगा लोअर सर्किट

IEX के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि बाजार खुलते ही पावर कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया। बीते एक साल में IEX के शेयरों में 3.07% की गिरावट आई है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें 6.21% की गिरावट हुई है। पिछले तीन महीनों में इसमें 11.35% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सिर्फ पिछले एक महीने में ही शेयर 9.93% गिरा है।

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में 10% की भारी गिरावट आई और यह बीएसई पर अपने लोअर सर्किट 169.10 रुपये पर पहुंच गए। यह गिरावट उस समय देखी गई जब केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) ने भारत में पावर मार्केट कपलिंग लागू करने का औपचारिक ऐलान किया। यह ऐलान IEX के पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजों से कुछ घंटे पहले आया है, जो आज जारी होने वाले हैं।

IEX Share

IEX Share लोअर सर्किट (Pic Credit: iStock)

क्या है पावर मार्केट कपलिंग?

पावर मार्केट कपलिंग एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें देश की सभी पावर एक्सचेंज (जैसे IEX) की बोलियों को एक जगह इकट्ठा करके एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के जरिए एक ही कीमत तय की जाती है। इसका मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली की कीमतों में अंतर को कम करना और पूरे देश में एक समान व पारदर्शी मूल्य निर्धारण करना है।

End of Feed