IEC 2025: नितिन गडकरी का ऐलान- दिल्ली, गुरुग्राम के बीच टनल बनाएंगे, जाम होगा खत्म! हवा में चलेगी डबल डेकर बस

नितिन गडकरी ने कहा- इलेक्ट्रिक, एथनॉल और हाइड्रोजन फ्यूल से ट्रांसपोर्ट लागत में कमी आई है। भविष्य में पूरी तरह से तेल आयत समाप्त करने की योजना है। भारत हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये तेल आयात पर खर्च करता है और दुनिया के तीन सबसे बड़े तेल आयातक देशों में शामिल है। आने वाले समय में एक दिन ऐसा आएगा जब तेल का आयात पूरी तरह खत्म होगा

India Economic Conclave 2025: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (IEC) 2025 में आज कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली-ग्रुरुग्राम के बीच जाम खत्म करने के लिए सरकार ने 6 लेन का टनल बनाने का फैसला किया है। इस पर काम शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर दिल्ली से देहरादून की यात्रा मात्र 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। यानी दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से खोल दिया है। इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण दोनों में बड़ी राहत मिलेगी। इतना नहीं, नितिन गडकरी ने आज कई चौंकाने वाले ऐलान किए। आइए जानते हैं उनके द्वारा कही गई प्रमुख बातें।

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी

हाइवे और इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास रफ्तार तेज हुई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेहतर हाइवे और इंफ्रास्ट्रक्चर से टूरिज्म, ट्रेड, बिजनेस और कृषि को बड़ा बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि भारत माला परियोजना पूरी हो चुकी है, अब देशभर में ग्रीन एक्सप्रेसवे विकसित किए जा रहे हैं। दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो गया है। जल्द ही दिल्ली से सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा, जिससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी आएगी।

End of Feed