India Economic Conclave 2024: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 के पहले दिन IDFC First Bank के सीईओ वी वैद्यनाथन ने इवेंट को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 10 साल पहले भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी था और इन बीते 10 सालों में भारत ने जीडीपी साइज के मामले में रूस, ब्राजील, इटली, फ्रांस और यूके को पीछे छोड़ दिया है। अब अगले 3 सालों में हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ देंगे। इनमें जर्मनी 4.5 ट्रिलियन डॉलर और जापान करीब 4.2 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी है। अब हम भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की बात कर रहे हैं और इसका टाइमफ्रेम अब से 3 साल है।
इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 में वी वैद्यनाथन
ये भी पढ़ें -
'भारतीयों के लिए गर्व की बात'
वैद्यनाथन ने कहा कि जीडीपी में ये बढ़ोतरी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। अहम बात ये है कि बीते 10 सालों में ग्रोथ हुई है वो अचानक नहीं हुई। किसी ने इसे हकीकत बनाने के लिए काम किया है।
जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं - नीयत, निष्ठा और नीति। इसका मतलब है कि आपका इरादा हो, उसे पूरा करने का दृढ़ निश्चय हो और उसी के अनुसार पॉलिसी हो। ऐसा ही बीते 10 सालों में हुआ है।
यहां देखें पूरा वीडियो
'10 सालों में गंभीरता से हुआ काम'
वैद्यनाथन ने कहा कि बीते 10 सालों में इकोनॉमी के लिए गंभीरता से काम हुआ है। इस दौरान कई रिफॉर्म हुए, जिनमें जीएसटी एक बहुत बड़ा बदलाव है। बीते 10 सालों में सरकार ने बहुत स्पेसिफिक इनिशिएटिव लागू किए।
