बिजनेस

Identical Brains IPO Allotment: पहले VFX बनाने वाली आइडेंटिकल ब्रेन्स के IPO ने मचाया बवाल, अब GMP का तूफान, आज अलॉट होंगे शेयर

Identical Brains Studios IPO Allotment Status: आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियो के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 54 रु फाइनल हुआ, जबकि इसका जीएमपी 50 रु चल रहा है। यानी लिस्टिंग पर 90 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वैसे तो इसका जीएमपी 93 फीसदी है, मगर नए नियमों के अनुसार एसएमई आईपीओ की लिस्टिंग 90 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर नहीं होती।

Image

आइडेंटिकल ब्रेन्स IPO का अलॉटमेंट आज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आइडेंटिकल ब्रेन्स IPO का अलॉटमेंट आज
  • जीएमपी चल रहा 50 रु
  • शेयरों का प्राइस फाइनल हुआ 54 रु

Identical Brains Studios IPO Allotment Status: आज सोमवार को आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियो के शेयर अलॉट किए जाएंगे। आईपीओ के बाद इसके शेयर आज अलॉट होंगे। बता दें कि इसका आईपीओ काफी शानदार रहा। इसके आईपीओ इश्यू को कुल मिलाकर 544.28 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिसमें इसे 7,230.28 करोड़ रुपये के आवेदन मिले, जबकि एसएमई आईपीओ का साइज 19.95 करोड रु था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के हिस्से को 187.36 गुना हिस्सा बुक किया गया, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के हिस्से को 1,020.2 गुना सब्सक्राइब किया गया।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियो के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 54 रु फाइनल हुआ, जबकि इसका जीएमपी 50 रु चल रहा है। यानी लिस्टिंग पर 90 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वैसे तो इसका जीएमपी 93 फीसदी है, मगर नए नियमों के अनुसार एसएमई आईपीओ की लिस्टिंग 90 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर नहीं होती।

क्या करती है कंपनी

2019 में शुरू की गई आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियो फिल्म्स, वेब सीरीज, टीवी सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापनों जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए कंप्यूटर-जनरेटेड विजुअल इफेक्ट्स (VFX) सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इसने 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' (2020) और 'रॉकेट बॉयज़' (2022) के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए दो फ़िल्मफ़ेयर ओटीटी पुरस्कार भी जीते हैं।

NSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • इस लिंक पर जाएं
  • साइन-अप या लॉगइन करें
  • I am not a robot पर क्लिक करें
  • ड्रॉपडाउन में सिम्बल/कंपनी का चयन करें
  • अपना पैन नंबर चेक करें और अपना आवेदन नंबर दर्ज करें
  • गेट डेटा बटन दबाएँ और अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article