बिजनेस

Tata Power Share Target: 500 रु से सस्ता TATA का ये शेयर देगा 24% रिटर्न ! 2027 तक का बना लिया टार्गेट

Tata Power Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि टाटा पावर एक एंड-टू-एंड पावर सॉल्यूशन कंपनी के रूप में उभर रही है, जिसकी मौजूदगी प्रोडक्शन से लेकर डिस्ट्रिब्यूशन और ट्रेडिंग और सोलर मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सोलर यूटिलिटी स्केल और रूफटॉप ईपीसी तक है।

Image

टाटा पावर के लिए BUY कॉल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पावर के लिए BUY कॉल
  • शेयर के लिए 541 रु का टार्गेट
  • मिल सकता है अच्छा रिटर्न

Tata Power Share Price Target: टाटा पावर का शेयर मंगलवार को नीचे फिसला है। इसके शेयर में करीब 1.2 फीसदी की कमजोरी आई है। अंतिम कारोबारी मिनटों में टाटा पावर का शेयर BSE पर 5.25 रु या 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 435.35 रु पर है। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टाटा पावर के शेयरों पर BUY रेटिंग शुरू की है और अपने टार्गेट को करीब 10 फीसदी बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें -

Tata Power Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि टाटा पावर एक एंड-टू-एंड पावर सॉल्यूशन कंपनी के रूप में उभर रही है, जिसकी मौजूदगी प्रोडक्शन से लेकर डिस्ट्रिब्यूशन और ट्रेडिंग और सोलर मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सोलर यूटिलिटी स्केल और रूफटॉप ईपीसी तक है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टाटा पावर के शेयरों पर BUY की सलाह दोहराई है और लक्ष्य को बढ़ाकर 541 रुपये (पहले 500 रुपये) कर दिया है। इस समय इसका शेयर 435 रु पर है। यानी यहां से इसका शेयर 24 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

टाटा पावर की प्लानिंग

टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 तक कुल क्लीन एनर्जी कैपेसिटी का टार्गेट 15GW रखा है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टाटा पावर की 89 प्रतिशत हिस्सेदारी है) का कुल पोर्टफोलियो 10GW है। - 5.4GW ऑपरेशनल और अंडर-कंस्ट्रक्शन क्षमता 4.5GW है। यह हाइड्रो और पंप स्टोरेज निवेश पर भी दोगुना जोर दे रहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article