बिजनेस

ICICI Bank Q4 Results: ICICI Bank को Q4 में हुआ ₹12630 Cr का प्रॉफिट, शुद्ध ब्याज इनकम 11% बढ़ी, किया 11 रु के डिविडेंड का ऐलान

ICICI Bank Dividend Record Date: आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए हैं। इसका प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 11,671.52 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,502.22 करोड़ रुपये हो गया।

Image

ICICI Bank ने पेश किए तिमाही नतीजे

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ICICI Bank ने पेश किए तिमाही नतीजे
  • बैंक देगा 11 रु का डिविडेंड
  • कमाया 12630 करोड़ का प्रॉफिट

ICICI Bank Dividend Record Date: आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए हैं। इसका प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 11,671.52 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,502.22 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इस तिमाही में स्टैंडअलोन प्रॉफिट 10,707.53 करोड़ रुपये की तुलना में 18% बढ़कर 12,629.58 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल ब्याज आय 42,430.80 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 37,948.36 करोड़ रुपये थी। जबकि शुद्ध ब्याज आय साल भर में 11% बढ़कर 21,193 करोड़ रुपये हो गई।

ये भी पढ़ें -

ICICI Bank Dividend Record Date

आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रु फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। यह पिछले दस वर्षों में बैंक द्वारा दिया गया सबसे अधिक कैश रिवार्ड होगा।

बैंक ने कहा, "इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड का भुगतान बैंक की आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सदस्यों द्वारा मंजूरी के बाद किया जाएगा।"

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में हुई बढ़ोतरी

आईसीआईसीआई बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 15,039 करोड़ रुपये की तुलना में सालाना आधार पर 17.5% बढ़कर 17,664 करोड़ रुपये हो गया। वहीं प्रोविजन बढ़कर 891 करोड़ रुपये हो गया, जो साल-दर-साल 24% की वृद्धि दर्शाता है, जो पिछले साल समान तिमाही में 718 करोड़ रुपये रहा था।

एनआईआईटी-आईएफबीआई में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगा

आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने एनआईआईटी-आईएफबीआई में अपनी पूरी 18.8% हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है। एनआईआईटी-आईएफबीआई बैंक की सहयोगी कंपनी है, हिस्सेदारी आईसीआईसीआई ग्रुप से बाहर किसी लिस्टेड यूनिट को बेची जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article