बिजनेस

इन कंपनियों के IPO में निवेश का मौका, GMP दे रहा मुनाफे के साथ लिस्टिंग के संकेत

Current And Upcoming IPO: वूमनकार्ट का आईपीओ आज से खुल गया है। इसमें 18 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 86 रु और इश्यू साइज 9.56 करोड़ रु का है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1600 शेयरों का है। इस समय कंपनी का जीएमपी 10 रु पर है।

Image

इस समय खुले हैं 2 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • तीन आईपीओ में निवेश का मौका
  • तीनों का शेयर ग्रे-मार्केट में प्रीमियम पर
  • एक आईपीओ आज हो जाएगा बंद

Current And Upcoming IPO: शेयर बाजार (Share Market) में निवेश के कई तरीके हैं। इनमें आईपीओ (IPO) भी शामिल है। आईपीओ में निवेश करके, आप हाई ग्रोथ क्षमता वाली कंपनी के 'ग्राउंड फ्लोर' में एंट्री कर सकते हैं। यानी उसके स्टॉक के बेसिक रेट पर उसके शेयर खरीद सकते हैं। आगे उसमें ग्रोथ की उम्मीद रहेगी, जिससे आपको फायदा होगा।

हालांकि ध्यान रहे कि यह गारंटीड नहीं है। पर अधिकतर कंपनियों में ऐसा ही देखा गया है। यदि आप आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो इस समय कई कंपनियों के आईपीओ में निवेश का मौका है। आगे जानिए सभी की डिटेल।

अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसीज (Arvind and Company Shipping Agencies)

इस कंपनी का आईपीओ आज 16 अक्टूबर को बंद जाएगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 45 रु है। इसका इश्यू साइज 14.74 करोड़ रु का है। वहीं शेयरों का लॉट साइज 3000 शेयरों का है। यानी कम से कम इतने और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आईपीओवॉच के अनुसार अरविंद एंड कंपनी का जीएमपी (GMP) या ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) 17 रु पर है। जीएमपी से अंदाजा लगता है कि किसी कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले कितने रेट पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक जीएमपी घट भी सकता है।

वूमनकार्ट (Womancart)

वूमनकार्ट का आईपीओ आज से खुल गया है। इसमें 18 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 86 रु और इश्यू साइज 9.56 करोड़ रु का है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1600 शेयरों का है। इस समय कंपनी का जीएमपी 10 रु पर है।

राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स (Rajgor Castor Derivatives)

राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स का आईपीओ मंगलवार 17 अक्टूबर को खुलने जा रहा है। ये पब्लिक इश्यू 20 अक्टूबर तक खुलेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 47 रु से 50 रु है। इसका इश्यू साइज 47.81 करोड़ रु का है। इस आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 3000 शेयरों का है, जबकि जीएमपी 10 रु पर ही है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर कुछ आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article