बिजनेस

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की फूटी किस्मत ! कमाई का जरिया बन गया मुसीबत, भारत के एक फैसले से हुआ बेहाल

Financial Loss To Pakistan in CT 2025: भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट पाकिस्तान था। आम तौर पर जिस किसी भी देश में इस तरह का बड़ा इवेंट होता है, उसे आर्थिक तौर पर काफी फायदा होता है।

Image

पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान
  • CT होस्ट करने के बावजूद हुआ घाटा
  • भारत के न जाने का असर

Financial Loss To Pakistan in CT 2025: भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट पाकिस्तान था। आम तौर पर जिस किसी भी देश में इस तरह का बड़ा इवेंट होता है, उसे आर्थिक तौर पर काफी फायदा होता है। मगर पाकिस्तान के साथ उलटा हुआ, क्योंकि एक तो भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गयी। दूसरे खुद पाकिस्तान की टीम पहले राउंड में ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गयी। आखिर ऐसा क्यों और कैसे हुआ, आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें -

भारतीय टीम के न जाने का असर

भारतीय टीम दुनिया के जिस किसी देश में क्रिकेट खेलती है, फैन्स वहां पहुंच जाते हैं। भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गयी, तो ये पाकिस्तान के लिए झटका साबित हुआ। खुद पाकिस्तान की टीम पहले राउंड में बाहर हो गयी, जिससे दूसरी टीमों के मैच देखने फैन्स स्टेडियम नहीं पहुंचे। टिकट की बिक्री पूरी न होने से पाकिस्तान को नुकसान हुआ।

पानी की तरह पैसा बहाया

1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी आईसीसी इवेंट का आयोजन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी तैयारी के लिए पाकिस्तान ने स्टेडियमों को अपग्रेड किया, सुरक्षा बढ़ाई और हॉस्पिटैलिटी और ट्रांसपोर्ट पर खर्च किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने इन सब पर करीब 559 करोड़ रु (6.4 करोड़ डॉलर) खर्च किए।

कितनी हुई कमाई

होस्ट देश होने के नाते पाकिस्तान को करीब 52 करोड़ रु मिलेंगे। मगर कम दर्शक पहुंचने के कारण पाकिस्तान को टिकटों की बिक्री से अच्छी कमाई नहीं हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान को किए गए खर्च से कम ही कमाई हुई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article