भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) अब बाजार नियामक सेबी (SEBI) को वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने में तकनीकी और अनुसंधान सहायता देगा। इसके लिए ICAI एक विशेष कार्य समूह (Task Force) का गठन करेगा जो एक शोध पत्र तैयार करेगा।
वित्तीय धोखाधड़ी पर सेबी की मदद करेगा ICAI
सेबी अध्यक्ष से हुई बैठक
ICAI अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने बताया कि इस पहल के तहत सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय से बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में वित्तीय अनियमितताओं और निवेशकों के हितों की सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
क्यों है यह कदम जरूरी?
हाल के वर्षों में खुदरा निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही मूल्य हेरफेर और धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में नियामक संस्थाओं द्वारा पारदर्शिता और जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है।
भाषा इनपुट के साथ
