बिजनेस

Hyundai IPO Subscription: हुंडई IPO के सब्सक्रिप्शन में आई तेजी, मिले दोगुने से अधिक आवेदन, चेक करें कितना पहुंचा GMP

Hyundai Motor IPO Subscription Status: हुंडई का 27870 करोड़ रु का IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO है। इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ सबसे बड़ा था।

Image

हुंडई IPO के सब्सक्रिप्शन में तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हुंडई IPO के सब्सक्रिप्शन में तेजी
  • दोगुने से अधिक हुआ सब्सक्राइब
  • GMP गिरकर आया 15 रु

Hyundai Motor IPO Subscription Status: दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी हुंडई के IPO के सब्सक्रिप्शन में तेजी आई है। पहले दिन ये केवल 18 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था, जबकि दूसरे दिन तक ये 42 फीसदी सब्सक्राइब हो पाया था। मगर तीसरे और अंतिम दिन आईपीओ सब्सक्रिप्शन में थोड़ी तेजी आई है। गुरुवार को दोपहर सवा 3 बजे तक ये 2.30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 9,97,69,810 शेयर बेचे जानें हैं, जबकि अब तक कंपनी को 22,92,00,832 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं।

ये भी पढ़ें -

भारत का सबसे बड़ा IPO

हुंडई का 27870 करोड़ रु का IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO है। इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ सबसे बड़ा था।

कितना है प्राइस बैंड

हुंडई के आईपीओ में 1865-1960 रु का प्राइस बैंड है। जबकि लॉट साइज 7 शेयरों की है। कंपनी की लिस्टिंग 22 अक्टूबर को BSE-NSE पर होगी।

GMP में भारी गिरावट

हुंडई के शेयर के GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) में भी भारी गिरावट आई है। आईपीओ वॉच के अनुसार एक समय इसका GMP 370 रु था, जो अब घटकर 30 रु रह गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article