बिजनेस

Reliance Bonus Shares: रिलायंस के FREE बोनस शेयर हासिल करने के लिए क्या करना होगा, ये है नियम

Reliance Bonus Shares: बोनस शेयर हासिल करने के लिए एलिजिबल होने के लिए, निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले रिलायंस के शेयर खरीदने होंगे। भारत के टी+1 (ट्रेड डे + 1 डे) सेटलमेंट साइकिल को देखते हुए, रिकॉर्ड डेट पर खरीदे गए शेयर बोनस इश्यू के लिए पात्र नहीं होंगे।

Image

आरआईएल बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस देगी बोनस शेयर
  • 28 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट
  • घटेगी शेयर की मार्केट वैल्यू

Reliance Bonus Shares: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने 1:1 बोनस शेयर इश्यू के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के नाम फिक्स करने के लिए सोमवार 28 अक्टूबर को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। इस फैसले से लगभग 35 लाख शेयरधारकों को फायदा होगा, जिससे रिलायंस के शेयरहोलडर्स के पास मौजूद कंपनी के शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। हालांकि शेयर का मार्केट रेट भी घटकर आधा रह जाएगा।

ये भी पढ़ें -

किसे मिलेंगे रिलायंस के बोनस शेयर

बोनस शेयर हासिल करने के लिए एलिजिबल होने के लिए, निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले रिलायंस के शेयर खरीदने होंगे। भारत के टी+1 (ट्रेड डे + 1 डे) सेटलमेंट साइकिल को देखते हुए, रिकॉर्ड डेट पर खरीदे गए शेयर बोनस इश्यू के लिए पात्र नहीं होंगे।

यानी निवेशकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बोनस शेयर पाने के लिए 25 अक्टूबर, 2024 तक शेयर खरीद लें।

कितने शेयर मिलेंगे

1:1 बोनस इश्यू की घोषणा से शेयरधारकों के पास मौजूद शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। उदाहरण के लिए किसी के पास रिलायंस के 100 शेयर हैं तो उसे अतिरिक्त 100 शेयर मिलेंगे, जिसके नतीजे में उसके पास कुल 200 शेयर हो जाएंगे। मगर शेयर की मार्केट वैल्यू भी आधी रह जाएगी।

बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा करने के बाद रिलायंस के शेयर में हल्की मजबूती आई है। करीब सवा 3 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 5.95 रु या 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 2,713.95 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article