Hurun India List: HCLTech की रोशनी नाडर टॉप पर, HUL की प्रिया नायर बनीं देश की नंबर-1 प्रोफेशनल CEO

एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा संपत्ति सृजन के मामले में सबसे आगे हैं। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक प्रिया नायर ने 'पेशेवर सीईओ’ श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

भारत के कॉरपोरेट जगत में महिला नेतृत्व लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 'कैंडेयर हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व सूची 2026' में एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा को संपत्ति सृजन (Wealth Creation) श्रेणी में देश की शीर्ष महिला नेता का स्थान मिला है। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की सीईओ एवं प्रबंध निदेशक प्रिया नायर ने 'पेशेवर सीईओ' श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। इस साल की सूची में 117 महिलाओं को शामिल किया गया है, जबकि 2025 में यह संख्या 97 थी। इस तरह सूची में शामिल महिलाओं की संख्या में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सूची में शामिल सभी महिलाओं से जुड़ी कंपनियों का संयुक्त मूल्यांकन 39 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।

Business Women

भारत की महिला उद्यमी

श्रेणियों की संख्या बढ़कर 12 हुई

पिछले साल नौ श्रेणियों वाली इस सूची का दायरा बढ़ाकर 2026 में 12 श्रेणियों तक कर दिया गया है, ताकि महिला नेतृत्व के व्यापक स्वरूप को शामिल किया जा सके। सूची में शामिल सभी महिलाओं से जुड़ी कंपनियों का संयुक्त मूल्यांकन 39 लाख करोड़ रुपये है, जो फिनलैंड के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से भी अधिक है। सूची में शामिल महिलाओं की औसत आयु 48 वर्ष है और उनकी आयु 19 से 86 वर्ष के बीच है। बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर सूची में शामिल प्रमुख नामों में हैं।

End of Feed