ट्रंप-पुतिन की मुलाकात के बीच अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? होगी कमाई या डूबेंगे पैसे

ईवाई इंडिया के कर भागीदार सौरभ अग्रवाल ने कहा, जीएसटी 2.0 के लिए प्रधानमंत्री का नजरिया एक जुझारू भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा में समय से उठाया गया रणनीतिक कदम है। ये केवल प्रक्रियात्मक बदलाव नहीं हैं, बल्कि जरूरी संरचनात्मक सुधार हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार तनाव से पैदा होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए लाया गया है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 739.87 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी में 268 अंक या 1.10 प्रतिशत की तेजी आई।

दिवाली तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में बड़े सुधार, पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन और एसएंडपी के भारत की साख में सुधार करने से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक बाजारों के रुझान और विदेशी निवेशकों का रुख भी घरेलू निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेगा।

Share Market Outlook

Share Market Outlook

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिवाली तक जीएसटी व्यवस्था में बड़े सुधारों की घोषणा की, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें कम होंगी।

End of Feed