बिजनेस

जून तिमाही में पेंट कंपनियों का रंग फीका, बारिश ने बिगाड़ा बजट

कंपनियों को उम्मीद है कि इस बार दिवाली थोड़ी पहले होने की वजह से अगस्त और सितंबर में उनकी बिक्री अच्छी रहेगी। एशियन पेंट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित सिंगले ने कहा कि मानसून जल्दी आने से अप्रैल और मई में हुई अच्छी बिक्री पर असर पड़ा। हालांकि, शहरों में मांग में सुधार देखा गया है और उन्हें उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रहेगा।

Image

Paint Companies Profit

इस साल मानसून के समय से पहले आने और बाजार में आने वाले नए खिलाड़ियों की आक्रामक मूल्य-निर्धारण वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा ने प्रमुख पेंट विनिर्माता कंपनियों की जून तिमाही की आमदनी पर प्रतिकूल असर डाला है। हालांकि, देश की चार प्रमुख पेंट कंपनियों.... एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट्स, कन्साई नेरोलैक पेंट्स और अक्सो नोबेल इंडिया ने बताया कि शहरों में बिक्री बेहतर हुई है और कीमतों में बढ़ोतरी से उन्हें कुछ राहत मिली है।

कंपनियों को उम्मीद है कि इस बार दिवाली थोड़ी पहले होने की वजह से अगस्त और सितंबर में उनकी बिक्री अच्छी रहेगी। एशियन पेंट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित सिंगले ने कहा कि मानसून जल्दी आने से अप्रैल और मई में हुई अच्छी बिक्री पर असर पड़ा। हालांकि, शहरों में मांग में सुधार देखा गया है और उन्हें उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रहेगा।

कितनी रही एशियन पेंट्स की बिक्री

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में मुकाबला बहुत जबर्दस्त है, क्योंकि कई नई कंपनियां आ गई हैं और पुराने खिलाड़ी भी अच्छा कर रहे हैं। एशियन पेंट की बिक्री की मात्रा में जून तिमाही में 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मूल्य के हिसाब से यह 1.2 प्रतिशत कम रही। तिमाही के दौरान एशियन पेंट्स की बिक्री 1.19 प्रतिशत घटकर 7,848.83 करोड़ रुपये रही।

बर्जर पेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिजीत रॉय ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन मानसून जल्दी आने से यह प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि मॉनसून मई के आखिर में ही शुरू हो गया था, जो हैरान करने वाला था। इससे कई जगहों पर पेंट खरीदने का काम टल गया।

क्या है बर्जर पेंट?

बर्जर पेंट का 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 315 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, उसका परिचालन राजस्व 3.55 प्रतिशत बढ़कर 3,200.76 करोड़ रुपये रहा। कंसाई नेरोलैक ने भी कहा कि मानसून जल्दी आने से उनकी मई की बिक्री प्रभावित हुई। कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रवीण चौधरी ने बताया कि मानसून की वजह से परियोजनाओं और खुदरा (दुकानों) में काम रुक गया था।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article