₹30,000 की सैलरी में हर महीने 5,000 रुपये कैसे बचाएं? जानें पूरा फॉर्मूला

₹30,000 की मासिक सैलरी में से बचत करना मुश्किल लग सकता है। हालांकि, सही तरीके से बजट बनाकर और समझदारी से फाइनेंशियल प्लानिंग करके, कम आय में भी बचत करना और निवेश शुरू करना पूरी तरह से संभव है।

महंगाई बढ़ने से खाने-पीने, रहने और रोजमर्रा की जरूरतों पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर कम आय वाले नौकरीपेशा लोगों पर हुआ है। साल दर साल बढ़ती महंगाई में घर चलाने से लेकर बच्चों की पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों के लिए बचत करना बहुत ही मुश्किल काम हो गया है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि यह असंभव हो गया है। बचत एक अनुशासन है। इसे आप अपनी आदत में आसानी से शुमार कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि अगर आपकी सैलरी मात्र 30000 रुपये भी है तो भी आप अपनी सभी जरूरतों को पूरा करते हुए 5000 रुपये मंथली की सेविंग कैसे कर सकते हैं।

Saving Tips

छोटी सैलरी, बड़ा सेविंग प्लान!

  • किस तरह बजट बनाएं की पैसे बचें?

    फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना हे कि अगर आपकी मंथली सैलरी ₹30,000 है, तो रहने-सहने के तय खर्चों में इसका एक बड़ा हिस्सा चला जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप किराए के लिए लगभग ₹7,000 और बच्चे की पढ़ाई के लिए 5000 निकाल देते हैं तो आपके पास राशन, आने-जाने के खर्च और बचत के लिए ₹18,000 बचते हैं।

    End of Feed