बिजनेस

China's Big Warning: अमेरिका के बाद चीन की दुनिया को धमकी, 'हमारा नुकसान कर US से की डील तो भुगतने होंगे नतीजे'

China's Big Warning To The World: चीन ने सोमवार को दुनिया के देशों धमकी दी है कि वह चाइनीज हितों की कीमत पर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने की कोशिश करने वालों पर जवाबी कार्रवाई करेगा।

Image

चीन की दुनिया को बड़ी चेतावनी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • चीन ने दे डाली दुनिया को चेतावनी
  • हमारा नुकसान कर US से न करो डील
  • वरना भुगतने होंगे नतीजे

China's Big Warning To The World: चीन ने सोमवार को दुनिया के देशों धमकी दी है कि वह चाइनीज हितों की कीमत पर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने की कोशिश करने वालों पर जवाबी कार्रवाई करेगा। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह टिप्पणी उन रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए की, जिनमें कहा गया था कि अमेरिका, शुल्क छूट के बदले में चीन के साथ व्यापार संबंधों को सीमित करने के लिए अन्य देशों पर दबाव बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रवक्ता ने बयान में कहा कि चीन, अमेरिका और उसके व्यापारिक साझेदारों के बीच चाइनीज हितों की कीमत पर किए जाने वाले किसी भी समझौते का दृढ़ता से विरोध करता है।

ये भी पढ़ें -

चीन दे रहा चुनौती

बयान में कहा गया है कि यदि ऐसी स्थिति पैदा होती है, तो चीन इसे स्वीकार नहीं करेगा और दृढ़तापूर्वक इसके अनुरूप जवाबी कदम उठाएगा।” इसमें कहा गया है कि चीन को समाधान करने का अधिकार है और अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने की क्षमता भी है।

अमेरिका पर लगाया ये आरोप

चाइनीज प्रवक्ता ने कहा कि तथाकथित ‘जवाब’ की आड़ में, अमेरिका हाल ही में अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर मनमाने ढंग से शुल्क लगा रहा है। साथ ही उन पर तथाकथित ‘जवाबी शुल्क’ वार्ता में शामिल होने के लिए दबाव डाल रहा है।

उन्होंने कहा, “यह मूलतः ‘प्रतिक्रिया’ के बैनर का इस्तेमाल आधिपत्यवादी राजनीति (Hegemonic Politics) और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और व्यापार के क्षेत्र में एकतरफा धौंस जमाने के बहाने के रूप में किया जा रहा है।”

द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत

चीन का यह कड़ा रुख उन रिपोर्ट के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि कई देश, जिनके खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुल्क लगाए थे, अब आकर्षक अमेरिकी बाजार तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से अपने निर्यात को बहाल करने के लिए उसके साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते करना चाह रहे हैं।

समाचार पत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका शुल्क वार्ता का उपयोग करके दर्जनों देशों पर दबाव बनाने की योजना बना रहा है ताकि वे चीन के साथ व्यापार पर नए अवरोध लगा सकें।

जापान और आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) सहित कई देशों का चीन और अमेरिका दोनों के साथ लाभदायक व्यापार है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article