बिजनेस

Bank आपको किस नंबर से करता है फोन? फर्जी कॉल पहचानने का ये है सबसे आसान तरीका

How to Identify Genuine Bank Calls: अक्सर जालसाज बैंक अधिकारी बनकर आपकी गोपनीय जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि बैंक अपने ग्राहकों को किन नंबरों से कॉल करते हैं।

Image

Genuine Bank Calls (Photo: iStock)

How to Identify Genuine Bank Calls: फोन की घंटी बजने पर आपके जेहन में भी यही सवाल आता होगा कि कॉल फर्जी तो नहीं। हालांकि, कई बार इन्हीं स्पैम कॉल के चक्कर में बैंकिंग सर्विस वाले सही कॉल (Genuine Bank Calls) भी मिस हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये जानकारी आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं आपके Bank आपको एक खास नंबर सीरीज से ही कॉल करते हैं। जी हां, फोन पर बजने वाली घंटी को लेकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि फोन बैंक की ओर से किया जा रहा है या फर्जी है।

बैंक किस नंबर से करते हैं कॉल

दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India) की ओर से एक नियम जारी किया है, जिसके तहत बैंक, बीमा कंपनियां और अन्य वित्तीय संस्थानों को अपनी कॉल के लिए ‘1600’ नंबर सीरीज इस्तेमाल करना होगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों का भरोसा बढ़ाना, स्पैम कॉल्स को कम करना और धोखाधड़ी से बचाव करना है। यह ‘1600’ सीरीज दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा खासतौर पर BFSI (बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस) सेक्टर और सरकारी संस्थाओं के लिए दी गई है, ताकि लोग आसानी से पहचान सकें कि कॉल असली है या फर्जी।

1600’ सीरीज वाले नंबर से आएगा कॉल

इस नियम को लागू करने के लिए TRAI की ओर से सभी संबंधित संस्थानों के लिए तय समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई थी, ताकि सामान्य 10 अंकों वाले नंबर इस्तेमाल कर रहे थे, वे भी जल्द ‘1600’ सीरीज में शिफ्ट हो जाएं और फर्जी कॉल्स का खतरा कम हो सके। सभी सेबी-विनियमित संस्थाएं, आरबीआई-विनियमित संस्थाएं और पीएफआरडीए-विनियमित संस्थाएं इस साल 15 मार्च के बाद से ही इस नंबर सीरीज का इस्तेमाल कर रही हैं।

बैंक अकाउंट से जुड़ी जरूरी कॉल

Genuine Bank Calls

Genuine Bank Calls (Photo: SBI)

इसी कड़ी में अलग-अलग बैंक अपने ग्राहकों को समय-समय पर ‘1600’ फोन नंबर सीरीज को लेकर जागरुक करते रहते हैं। एसबीआई कहता है कि बैंक अपने ग्राहकों को 1600108333 नंबर से लेनदेन संबंधी कॉल करता है।

IDBI बैंक कहता है कि अगर आपको 1600 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल आए, तो उसे नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह कॉल आपके “DOST” यानी IDBI बैंक की ऑनलाइन सेवाओं और ट्रांजैक्शन की सुरक्षा टीम की ओर से होती है, जो आपकी सुरक्षा के लिए संपर्क करती है। इसलिए 1600 सीरीज वाले नंबर से आने वाली कॉल्स को जरूर रिसीव करें। लेकिन किसी के साथ भी अपनी निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स या OTP साझा न करें। इसी तरह, UCO बैंक कहता है कि नंबर पहचानें, कॉल पर भरोसा करें। UCO बैंक आपसे केवल 1600 सीरीज के नंबरों से ही संपर्क करेगा। HDFC Bank कहता है कि अगर किसी कॉल का नंबर 1600 से शुरू होता है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह बैंक की ओर से आने वाली सर्विस या अकाउंट से जुड़ी जरूरी कॉल होती है। हालांकि, सुरक्षा के लिए यह भी जानें कि बैंक कभी भी फोन पर OTP, PIN, पासवर्ड, CVV या पूरी कार्ड डिटेल्स नहीं मांगता।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article