बिजनेस

Pi Coin Free: Free में मिलेंगे ढेर सारे Pi Coin ! पहले जान लीजिए तरीका, जुगाड़ से होगी कमाई

How To Get Pi Coin Free: क्रिप्टो मार्केट में अकसर किसी न किसी नए क्रिप्टो कॉइन को लेकर हलचल मची रहती है। बीते कुछ समय से दुनिया भर में जो कॉइन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, वो है Pi Coin।

Image

पाई कॉइन मुफ्त में कैसे प्राप्त करें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Free में ले सकते हैं Pi Coin
  • करने होंगे माइन
  • एक ऐप करनी होगी डाउनलोड

How To Get Pi Coin Free: क्रिप्टो मार्केट में अकसर किसी न किसी नए क्रिप्टो कॉइन को लेकर हलचल मची रहती है। बीते कुछ समय से दुनिया भर में जो कॉइन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, वो है Pi Coin। Pi कॉइन को लॉन्च करने में 6 साल का समय लगा। उसके बाद गुरुवार 20 फरवरी 2025 को इसे लॉन्च कर दिया गया है। मगर हैरानी की बात ये है कि जो Pi Coin लॉन्च से पहले 100 डॉलर का आंकड़ा पार कर गया था, अब उसकी वैल्यू 97 फीसदी से अधिक टूट गयी है। आगे हम आपको Pi कॉइन का लेटेस्ट रेट बताएंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस कॉइन को फ्री में हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

Pi Coin Live Price

क्रिप्टो डॉट कॉम के अनुसार Pi Coin का रेट बीते 24 घंटों में 97.33 फीसदी टूट चुका है। इसका रेट आज सुबह 8.30 बजे सिर्फ 0.78 डॉलर रह गया। कहां इसके 500 डॉलर तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा था और कहां इसकी वैल्यू 1 डॉलर भी नहीं बची।

How To Get Free Pi Coin (फ्री में कैसे मिलेंगे Pi Coin)

  • Pi Network ऐप को प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से डाउनलोड करके इंस्टॉल करें
  • फिर उसमें साइन अप करके अपना प्रोफाइल बना लें
  • Pi कॉइन को अन्य कॉइन की तरह माइन किया जा सकता है। इसके लिए ऐप पर बिजली के बोल्ट आइकन पर टैप करें
  • बिजली के बोल्ट आइकन पर आपको हर 24 घंटे में टैप करना होगा
  • 3-5 लोगों के साथ एक सिक्योरिटी सर्कल बनाएं, जिससे माइनिंग दर बढ़ेगी
  • ये ऐप दूसरों को रेफर करें। इससे भी अधिक कॉइन मिलेंगे

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article