बिजनेस

सबसे बड़ी तेल कंपनी का पेट्रोल पंप खोलने का मौका, ऐसे बनें Indian Oil के पार्टनर

Indian Oil Petrol Pump Dealership: अगर आपका इरादा ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलने का है तो आपको 12-15 लाख रु का निवेश करना होगा। वहीं शहरी इलाकों में यह निवेश राशि 20-25 लाख रु तक हो सकती है।

Image

कैसे बनें इंडियन ऑयल के पार्टनर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन ऑयल देती है पेट्रोल पंप डीलरशिप
  • हर लीटर पेट्रोल की बिक्री पर होगी कमाई
  • शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खोला जा सकता है पेट्रोल पंप

Indian Oil Petrol Pump Dealership: इंडियन ऑयल (IOCL) भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। खास बात यह है कि सबसे बड़ी तेल कंपनी होने के बावजूद इंडियन ऑयल अपनी डीलरशिप ऑफर करती है। यानी आप इंडियन ऑयल की डीलरशिप लेकर अपना पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। देश में पेट्रोल की मांग और खपत बहुत अधिक है। ऐसे में पेट्रोल पंप खोलने का बिजनेस आइडिया हिट हो सकता है। आगे जानिए इंडियन ऑयल की डीलरशिप लेने के लिए आपको क्या करना होगा।

कितना करना होगा निवेश

पैसाबाजार.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार अगर आपका इरादा ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलने का है तो आपको 12-15 लाख रु का निवेश करना होगा। वहीं शहरी इलाकों में यह निवेश राशि 20-25 लाख रु तक हो सकती है।

कहां मिलेगी पूरी जानकारी

इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने से पहले यदि आप इससे जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो इस लिंक पर पर विजिट करें।

कैसे करें अप्लाई

इंडियन ऑयल की डीलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाएं। यहां आपको डिविजनल ऑफिस की कॉन्टैक्ट डिटेल मिलेगी। आप यहां से कंपनी के डिविजन एरिया में संपर्क कर सकते हैं। किन राज्यों में इस समय पेट्रोल पंप खोलने का मौका है, ये आपको इस लिंक पर पर पता लग जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपकी आयु 21 से 60 साल तक होनी चाहिए
  • 10वीं पास करने वाले लोग ही पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं
  • आपको कई सर्टिफिकेट और परमिशन लेनी होंगी, जिनकी जानकारी इंडियन ऑयल की तरफ से मिलेगी

कैसे होगी कमाई

भारत में पेट्रोल पंप खोलने वालों को प्रति लीटर पेट्रोल की बिक्री से 2 रु से 5 रु तक की कमीशन मिलती है। इसी तरह से पेट्रोल पंप खोलने पर कमाई होती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article