हर साल FREE में मिलती हैं 4 Credit Report, ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score और Credit History

क्या आपको भी लगता है कि CIBIL Score चेक करने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत है? अगर हां तो आपको आरबीआई के फुल क्रेडिट रिपोर्ट के नियम को जरूर जानना चाहिए।

आज के समय में लोन (Loan) लेना हो या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) बनवाना हो आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) काफी मायने रखता है। बैंक और वित्तीय संस्थान किसी भी व्यक्ति को लोन देने से पहले उसकी क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) और रीपेमेंट रिकॉर्ड चेक करते हैं। आमतौर पर लोग अपना CIBIL Score चेक करने के लिए पैसे खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप हर साल चार फ्री क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं? इसके लिए आपको किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है-

Credit Report

हर साल FREE में कैसे मिलेंगी 4 Credit Report? (Photo: iStock)

हर साल कैसे मिलती हैं 4 फ्री क्रेडिट रिपोर्ट?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश की प्रत्येक क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी को हर कैलेंडर वर्ष में व्यक्ति को एक फ्री फुल क्रेडिट रिपोर्ट (FFCR) उपलब्ध करवानी होती है। भारत में चार प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो काम करते हैं। इनमें TransUnion CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark शामिल हैं। इसका मतलब है कि आप इन चारों कंपनियों से साल में एक-एक फ्री क्रेडिट रिपोर्ट ले सकते हैं। इस तरह आपको सालभर में चार रिपोर्ट मिल सकती हैं।

End of Feed