Retirement के बाद भी हर महीने होगी कमाई! जानिए FD से मंथली इनकम पाने का तरीका

रिटायरमेंट के बाद नौकरीपेशा की मंथली इनकम बंद हो जाती है। ऐसे में जीवन के बाकि के वर्षों को जीने के लिए नियमित आय का जरिया खोजा जाना जरूरी है। आप एफडी से मंथली इनकम पा सकते हैं।

Retirement Income Plan: रिटायरमेंट (Retirement) के बाद सबसे बड़ी चिंता अक्सर नियमित कमाई को लेकर ही होती है। नौकरी के दौरान हर महीने सैलरी आती है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद यह आमदनी बंद हो जाती है। ऐसे में अगर आपके पास रिटायरमेंट फंड के रूप में एक बड़ी रकम जमा है तो उसे सही तरीके से निवेश कर हर महीने इनकम का इंतजाम किया जा सकता है। इसके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें से एक विकल्प FD है।

Monthly Income from Fixed Deposits

रिटायरमेंट के बाद भी होगी हर महीने कमाई (Photo: iStock)

FD से कमा सकते हैं ब्याज

FD में एकमुश्त रकम जमा कर उस पर ब्याज कमाया जाता है। निवेशक मासिक ब्याज भुगतान का विकल्प चुन सकता है। इसका मतलब है कि FD की मूल रकम बैंक के पास जमा रहती है और उस पर मिलने वाला ब्याज हर महीने आपके सेविंग अकाउंट में भेजा जा सकता है।

End of Feed