शादी के बाद PAN कार्ड में कैसे चेंज करें अपना सरनेम?

पैन कार्ड की जरूरत लगभग हर जगह है। आज हम जानेंगे कि आप पैन कार्ड में कोई भी बदलाव जैसे नाम, पता, जन्म तिथि इत्यादि कैसे कर सकते हैं। आइए इसका पूरा प्रोसेस देख लेते हैं।

आज के समय में पैन कार्ड (PAN Card) हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन चुका है। बैंकिंग से लेकर किसी भी बड़े वित्तीय लेनदेन के लिए इसकी जरूरत हर जगह पड़ती है। कई बार शादी के बाद महिलाओं को अपने पैन कार्ड में सरनेम (Surname) या नाम बदलने की आवश्यकता होती है, या फिर कई लोगों को अपने कार्ड में पता और जन्मतिथि जैसी जानकारियां अपडेट करनी पड़ती हैं। अगर आप भी अपने पैन कार्ड (Pan Card) में कोई सुधार या बदलाव करना चाहते हैं, तो अब इसके लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे एनएसडीएल (NSDL) या यूटीआईआईटीएसएल (UTIITSL) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेहद आसान ऑनलाइन प्रोसेस से इसे अपडेट कर सकते हैं।

Pan Card

शादी के बाद PAN कार्ड में कैसे चेंज करें अपना सरनेम?

पैन कार्ड में कैसे करें बदलाव

  • पैन कार्ड में सुधार करने की प्रक्रिया काफी सरल है। सबसे पहले आपको ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर 'Changes/Correction in PAN' (पैन में सुधार/बदलाव) वाले विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ बुनियादी जानकारियां जैसे पुराना पैन नंबर, नाम, ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद सिस्टम आपके लिए 15 अंकों का एक टोकन नंबर जनरेट करेगा।
  • अगले चरण में, आप जिस भी डिटेल (जैसे नाम, सरनेम या पता) को बदलना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें और सही जानकारी भरें।
  • इसके बाद आपको सहायक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ या शादी के बाद नाम बदलने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट और अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।
  • फीस का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य में स्टेटस ट्रैक करने के लिए एक्नॉलेजमेंट (Acknowledgement) स्लिप डाउनलोड करना न भूलें।

End of Feed