Monthly budget for 40k salary: आज के समय में पैसे कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से मैनेज करना भी है। नौकरीपेशा लोग सैलरी (Salary) पर ही निर्भर होते हैं। ऐसे में कई बार इस तरह की स्थिति आ जाती है कि महीने के अंत में जेब में कुछ भी नहीं बचता। आपके साथ ऐसा न हो इसके लिए सैलरी को सही तरीके से खर्च करने का तरीका सीखना जरूरी है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपकी इन हैंड सैलरी (In Hand Salary) ही 40,000 रुपये है। जो आप को आज के महंगाई में काफी कम लग सकती है। लेकिन इस पैसे को सही तरीके से मैनेज करें तो हर साल करीब 96 रुपये बचाए जा सकते हैं।
40k salary (Photo: iStock)
सैलरी को कैसे करें खर्च
40k salary (Photo: iStock)
40,000 रुपये इन हैंड सैलरी को खर्च करने के लिए 50-30-20 बजट रूल आपके लिए एक बेहतरीन तरीका हो सकता है, जिससे आप खर्च, बचत और लाइफस्टाइल के बीच सही बैलेंस बना सकते हैं।
क्या है 50-30-20 बजट रूल?
इस नियम के अनुसार आप अपनी सैलरी को तीन हिस्सों में बांट सकते हैं-
- 50% जरूरतें (Needs)
- 30% इच्छाएं (Wants)
- 20% बचत (Savings)
अब इसे 40,000 की सैलरी पर लागू कर समझते हैं कितने रुपये कहां खर्च होने चाहिए-
50% जरूरतें
50% जरूरतें आपकी सैलरी का वह हिस्सा होता है, जो रोज़मर्रा के जरूरी खर्चों पर जाता है और जिनके बिना काम चलाना मुश्किल होता है। इसमें किराया या घर का खर्च, राशन और खाना, बिजली-पानी-गैस के बिल, यात्रा जैसे बस, मेट्रो या पेट्रोल का खर्च, साथ ही मोबाइल और इंटरनेट जैसी आवश्यक सेवाएं शामिल होती हैं। अगर आपकी इन-हैंड सैलरी 40,000 है, तो इस कैटेगरी के लिए लगभग 20,000 का बजट रखना सही माना जाता है। कोशिश करें कि आपके सभी जरूरी खर्च इसी सीमा के अंदर रहें, क्योंकि अगर ये बढ़ने लगते हैं तो बचत और अन्य जरूरतों पर असर पड़ता है।
30% इच्छाएं
यह हिस्सा आपकी लाइफस्टाइल और व्यक्तिगत खुशियों के लिए होता है, जिसमें बाहर खाना या फूड ऑर्डर करना, मूवी देखना, शॉपिंग करना, घूमना-फिरना और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी चीजें शामिल होती हैं। ये खर्च आपकी सुविधा और मनोरंजन से जुड़े होते हैं, लेकिन जरूरी नहीं होते, इसलिए इन पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। अगर इन पर ज्यादा खर्च किया जाए तो आपकी बचत प्रभावित हो सकती है और बजट बिगड़ सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि इन खर्चों को लिमिट में रखें और केवल उतना ही खर्च करें जितना आपके बजट में आराम से फिट बैठता हो। 40 हजार रुपये की सैलरी में 12000 रुपये इस कैटेगरी के लिए रख सकते हैं।
20% बचत
यह बजट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो आपके भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करता है। 40,000 की सैलरी में आपको कम से कम 8,000 की बचत जरूर करनी चाहिए। इस रकम का इस्तेमाल आप इमरजेंसी फंड बनाने, SIP या म्यूचुअल फंड में निवेश करने, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा रखने या रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए कर सकते हैं। सही आदत यह है कि सैलरी मिलते ही सबसे पहले बचत की राशि अलग कर लें और फिर बाकी पैसे खर्च करें, इससे आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत रहती है और आप भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार रहते हैं। इस तरह आप साल में करीब 96000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
