SEBI F&O: रिटेल निवेशकों पर SEBI के F&O में बदलाव से क्या पड़ेगा असर, जान लीजिए

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 31, 2024, 01:30 PM IST

SEBI F&O: डेरिवेटिव में रिटेल सट्टेबाजी को रोकने के लिए प्रस्तावित सात कदमों में से सबसे अधिक प्रभाव वीकली ऑप्शन पर पड़ेगा। निवेशकों की संख्या में गिरावट के रूप में सबसे बड़ा झटका देखने को मिलेगा, क्योंकि डिस्काउंट ब्रोकर्स के लिए रिस्क अधिक होगा।

SEBI F&O: बाजार नियामक सेबी के प्रस्तावित 7 फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) उपायों को अगर लागू किया जाता है, तो इससे एनएसई और बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंजों पर भारी असर देखने को मिल सकता है। इससे मार्केट के वैल्यू में 30-40 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। बिजनेस टुडे में छपी खबर के अनुसार, आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने कहा कि निवेशकों की संख्या में गिरावट के रूप में सबसे बड़ा झटका देखने को मिलेगा, क्योंकि डिस्काउंट ब्रोकर्स के लिए रिस्क अधिक होगा।

SEBI F&O

वीकली ऑप्शन पर पड़ेगा असर

डेरिवेटिव में रिटेल सट्टेबाजी को रोकने के लिए प्रस्तावित सात कदमों में से सबसे अधिक प्रभाव वीकली ऑप्शन पर पड़ेगा। सेबी ने प्रत्येक एक्सचेंज में केवल एक बेंचमार्क इंडेक्स का प्रस्ताव दिया है। इंडेक्स ऑप्शन कुल वॉल्यूम का 98 फीसदी है। कॉन्ट्रैक्ट साइज को 2-3 गुना बढ़ाने से छोटे रिटेल निवेशकों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। हालांकि, आईआईएफएल सिक्योरिटीज का मानना है कि इससे वॉल्यूम की तुलना में निवेशकों की संख्या में अधिक गिरावट आ सकती है।

End of Feed