दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी एक दिन में कितना तेल प्रोसेस करती है?

दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी भारत में स्थित जामनगर रिफाइनरी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित यह विशाल रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स रोजाना लाखों बैरल यानी करोड़ों लीटर क्रूड ऑयल को प्रोसेस करके पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधन में बदलता है।

वैश्विक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए दुनिया भर में कई विशालकाय कच्चे तेल (Crude Oil) की रिफाइनरियां काम कर रही हैं। लेकिन जब बात दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन तेल रिफाइनरी की आती है, तो भारत का नाम गर्व से सबसे ऊपर लिया जाता है। गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स (Jamnagar Refinery Complex) आज दुनिया की सबसे बड़ी और आधुनिक तेल रिफाइनरी है। यह विशालकाय रिफाइनरी एक ही जगह पर स्थित है और रोजाना इतने बड़े पैमाने पर कच्चे तेल की प्रोसेसिंग करती है कि इसका आंकड़ा किसी को भी हैरान कर सकता है। जामनगर रिफाइनरी की कुल क्षमता की बात करें तो यह प्रतिदिन लगभग 12.4 लाख बैरल (1.24 Million Barrels) कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता रखती है।

Largest Refinary

दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी एक दिन में कितना तेल प्रोसेस करती है?

हर दिन कितना तेल रिफाइन करती है रिफाइनरी?

इसे अगर हम लीटर के हिसाब से समझें, तो एक बैरल में लगभग 159 लीटर कच्चा तेल होता है। इस हिसाब से जामनगर की यह विशाल रिफाइनरी हर दिन करीब 19.7 करोड़ लीटर (लगभग 20 करोड़ लीटर) कच्चे तेल की प्रोसेसिंग करने में सक्षम है। इस कच्चे तेल को रिफाइन करके रोजाना भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल, जेट फ्यूल (एविशन टरबाइन ईंधन), एलपीजी और कई अन्य पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। गुजरात के तटीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां बड़े-बड़े क्रूड ऑयल टैंकरों के जरिए कच्चा तेल आसानी से पहुंचता है और रिफाइन होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात भी किया जाता है। जामनगर कॉम्प्लेक्स की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह भारत की घरेलू ईंधन मांग को पूरा करने के साथ-साथ दुनिया के दर्जनों देशों में ईंधनों का निर्यात करता है।

End of Feed