Donald Trump Tariff: ऑटो सेक्टर की बल्ले-बल्ले, फार्मा कंपनियों पर टूटेगा कहर, अमेरिका का ट्रंप टैरिफ कितना मचाएगा हड़कंप!

USA Tariff Impact On Indian Pharma Auto Sector: अमेरिका द्वारा भारतीय दवा उद्योग पर आयात शुल्क बढ़ाने का सीधा असर फार्मा कंपनियों पर पड़ेगा, जिससे उनकी उत्पादन लागत बढ़ सकती है। हालांकि, ऑटो सेक्टर को इस फैसले से ज्यादा नुकसान नहीं होगा, क्योंकि अमेरिका भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक छोटा निर्यात बाजार है।

Donald Trump Tariff War: अमेरिका द्वारा भारतीय फार्मा उत्पादों के आयात पर शुल्क बढ़ाने का सीधा असर भारतीय दवा उद्योग पर पड़ सकता है, जबकि वाहन क्षेत्र को इससे ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला भारतीय फार्मा कंपनियों की प्रतिस्पर्धा क्षमता को प्रभावित करेगा और उनकी लागत बढ़ाएगा। अमेरिका में भारतीय दवाओं के आयात पर शुल्क बढ़ने से भारतीय दवा निर्माताओं की लागत में बढ़ोतरी होगी, जिससे वैश्विक बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता कम हो सकती है। भारतीय फार्मा उद्योग का एक तिहाई निर्यात अमेरिका में होता है, और यहां की दवा आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा भारतीय कंपनियों से आता है।

america-tariff-impact-on-indian-pharma-auto-sector

मेरिकी शुल्क का भारतीय फार्मा पर बड़ा असर, ऑटो सेक्टर को राहत!

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अमेरिका इस सेक्टर पर ज्यादा शुल्क लगाता है, तो यह भारतीय दवा उद्योग को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। भारतीय दवा कंपनियों की जेनेरिक दवाएं अमेरिका में स्वास्थ्य सेवाओं की लागत को कम करने में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन नए शुल्क से यह संतुलन बिगड़ सकता है।

End of Feed