80 हजार रुपये की सैलरी पर 10 साल में कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी? समझें पूरा हिसाब

नौकरी करने वाले व्यक्ति की रिटायरमेंट सेविंग्स में ग्रेच्युटी एक बड़ी रकम को जोड़ सकती है। ऐसे में 80 हजार रुपये सैलरी पाने वाले व्यक्ति को 10 साल के बाद नौकरी छोड़ने पर कितनी रकम मिलेगी यह समझना जरूरी है।

Gratuity Calculation: नौकरीपेशा लोगों के लिए ग्रेच्युटी (Gratuity) रिटायरमेंट (Retirement) या नौकरी छोड़ने के समय मिलने वाली एक जरूरी और खास रकम है। यह राशि कर्मचारी की नौकरी की अवधि और उसकी आखिरी सैलरी के आधार पर तय होती है। अगर किसी कर्मचारी की आखिरी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) मिलाकर 80 हजार रुपये महीने है तो 10 साल की पात्र सेवा पूरी करने पर उसे 4 लाख रुपये से ज्यादा रकम की ग्रेच्युटी मिल सकती है। हालांकि, वास्तविक रकम पात्रता और लागू नियमों पर निर्भर करेगी।

Gratuity

80 हजार की सैलरी में कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी (Photo: iStock)

ग्रेच्युटी पाने के लिए क्या है पात्रता?

सामान्य तौर पर नियमित कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पाने के लिए एक ही नियोक्ता के यहां लगातार पांच साल की सेवा पूरी करनी होती है। हालांकि, कर्मचारी की मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में पांच साल की सेवा की शर्त लागू नहीं होती। वहीं, निश्चित अवधि के अनुबंध यानी फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अलग प्रावधान हैं।

End of Feed