एक दिन में कितना कैश लेना सेफ? जान लें नियम वरना आ सकता है Income Tax का नोटिस

आजकल कैश लेन‑देन पर इनकम टैक्स विभाग की नजर काफी तेज हो गई है। अगर आप एक दिन में लिमिट से ज्यादा कैश लेते या देते हैं तो ये कानून के दायरे में आ सकता है और नोटिस भी मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किस हद तक कैश सुरक्षित है और किन हालातों में आपको सावधान रहने की जरुरत है।

आज के डिजिटल जमाने में पेमेंट के तरीके बदल गए हैं और साथ ही इनकम टैक्स विभाग की निगरानी भी सख्त हो गई है। कई लोगों का मानना होता है कि बड़े नकद लेन-देन पर सरकार को पता नहीं चलेगा लेकिन यह गलत सोच है। इनकम टैक्स विभाग बड़ी नकद ट्रांजैक्शन्स पर नजर रखता है और छोटी-सी लापरवाही पर भी नोटिस भेज सकता है। ऐसे में अगर आप भी कैश में लेन-देन करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आइए आपको बताते हैं एक दिन में आप कितना कैश लेन-देन कर सकते हैं।

Cash Transaction Limit

एक दिन में सिर्फ कर सकते हैं कैश ट्रांजेक्शन

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 269ST के मुताबिक, एक ही दिन में 2 लाख रुपये से अधिक नकद प्राप्त करना या देना प्रतिबंधित है चाहे वह एक ही लेन-देन में हो या कई छोटे-छोटे लेन-देन मिलाकर। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर किसी दिन किसी व्यक्ति ने कुल मिलाकर 5 लाख रुपए नकद लिए और टैक्स अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलती है तो भारी जुर्माना लग सकता है। नोट करें कि बैंक या डाकघर से निकाली गई नकदी पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होता।

End of Feed