Mehul Choksi: मेहुल चोकसी ने PNB से कैसे उड़ाए 14000 करोड़ रुपये, जानिए पूरी कहानी

Mehul Choksi: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में करीब 14,000 करोड़ रुपये के लोन घोटाले मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। आइए जानते हैं उसने कैसे बैंक से इतने रुपए उड़ा लिए।

Mehul Choksi : मेहुल चोकसी ऐसा नाम है, जो एक समय भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी कारोबारियों में गिने जाते थे, आज एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को करीब 14,000 करोड़ रुपये का चूना लगाया। यह भारतीय बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला माना जाता है। इस कहानी में सत्ता, भ्रष्टाचार और सिस्टम की कमजोरियों की झलक नजर आती है।

mehul choksi, loan, belgium, Diamond King, PNB scam

मेहुल चोकसी ने कैसे पीएनबी को लगा चूना

कैसे हुई घोटाले की शुरुआत?

मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड और नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड को अक्सर विदेश से कच्चे हीरे मंगवाने और निर्यात करने के लिए विदेशी मुद्रा की जरुरत होती थी। इसके लिए बैंक से लोन या लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) लिए जाते हैं, जो एक तरह की गारंटी होती है कि भारतीय बैंक विदेशी बैंक को पैसा चुका देगा।

End of Feed