बिजनेस

Rekha Jhunjhunwala: रेखा झुनझुनवाला ने इस बैंक पर लगाया दांव, शेयर का रेट 100 रु से भी कम, खरीदे 13.24 करोड़ शेयर

Rekha Jhunjhunwala Shareholdings and Portfolio: रेखा झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कैनरा बैंक में नई हिस्सेदारी खरीदी है। ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार, रेखा ने इस बैंक के 13.24 करोड़ शेयर खरीदे, जो 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

Image

रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो

KEY HIGHLIGHTS
  • रेखा झुनझुनवाला ने खरीदे केनरा बैंक के शेयर
  • खरीदे 13.24 करोड़ शेयर
  • 90.53 रु पर है शेयर का रेट

Rekha Jhunjhunwala Shareholdings and Portfolio: शेयर बाजार में हजारों कंपनियां लिस्टेड हैं और आपको पैसा कमाने के लिए उस कंपनी का शेयर चुनना है, जो प्रॉफिट दे। सही शेयर चुनने के लिए रिसर्च जरूरी है, पर आज के समय में सबके पास इतना समय हो ये जरूरी नहीं। ऐसे में लोग सही शेयर चुनने के लिए मार्केट एक्सपर्ट्स या ब्रोकरेज फर्म की सलाह पर भरोसा करते हैं। वहीं कुछ लोग दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते हैं ताकि जिस शेयर को वे खरीदें उसी पर दांव लगाया जाए। ऐसी ही एक दिग्गज मानी जाती हैं रेखा झुनझुनवाला, जिन्होंने एक नए शेयर पर दांव लगाया है। आइए जानते हैं उन्होंने किस शेयर पर दांव लगाया है।

ये भी पढ़ें -

केनरा बैंक के खरीदे शेयर

मशहूर निवेशक और दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कैनरा बैंक में नई हिस्सेदारी खरीदी है। ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार, रेखा ने इस बैंक के 13.24 करोड़ शेयर खरीदे, जो 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

इस निवेश की टोटल वैल्यू 1,199.1 करोड़ रुपये है। कैनरा बैंक की प्रति शेयर कीमत 100 रुपये से कम है, जिसके चलते यह निवेश चर्चा में है।

केनरा बैंक के साथ पुराना नाता

रेखा झुनझुनवाला का केनरा बैंक के साथ पुराना नाता रहा है। सितंबर 2024 (दूसरी तिमाही) में उनकी हिस्सेदारी 1.42 प्रतिशत थी, लेकिन दिसंबर 2024 में उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी। अब, एक तिमाही बाद ही, उन्होंने फिर से इस बैंक में निवेश किया है। शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 को कैनरा बैंक का शेयर प्राइस NSE पर 90.53 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को इसमें हल्की बढ़त देखी गई।

रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो चर्चा में

रेखा झुनझुनवाला के इस निवेश ने बाजार में हलचल मचा दी है। केनरा बैंक जैसे पब्लिक सेक्टर के बैंक में उनका दांव निवेशकों के लिए एक मजबूत संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश बैंकिंग सेक्टर में उनके विश्वास को दर्शाता है। रेखा के पोर्टफोलियो पर बाजार की नजर बनी हुई है, क्योंकि उनके निवेश निर्णय अक्सर ट्रेंड सेट करते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article