Gold Price: आखिर इतना महंगा कैसे हुआ सोना, क्या आम इंसान से हो जाएगा दूर? ये है असली की पहचान, डिटेल में जानिए सबकुछ

Gold Price: सोना 1 लाख के पार पहुंच गया है। सोने की कीमत अभी और कितनी बढ़ने वाली है? सोना आखिर इतना कीमती हुआ कैसे, सोने की वो हिस्ट्री जो आपने नहीं सुनी होगी, 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट कैसे तय होता है सोने का कैरेट और क्या है असली की पहचान? यहां सब कुछ जानिए।

Gold Price: भारत वो देश है जिसे कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज भी भारत में सोने को सबसे बड़ा धन माना जाता है। महिलाएं सोने का मंगलसूत्र पहनती हैं। हर पर्व या त्योहार में सोने के गहने पहने जाते हैं। और सोने को स्टेटस सिंबल माना जाता है। लेकिन जिस तेजी से सोना अपनी हैसियत बढ़ा रहा है, जिस तेजी से सोने के दाम बढ़ रहे हैं। उससे लग रहा है कि आने वाले वक्त में सोना आम इंसान की पहुंच से बहुत दूर पहुंच जाएगा। क्योंकि आज की तारीख में अगर किसी को सोना खरीदना है तो 10 ग्राम सोने के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

Gold rate, Gold price today, News Ki Pathshala

जानिए क्यों महंगा हो रहा है सोना

सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी

  • एक ही दिन में सोने की कीमत में 3 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
  • पिछले 112 दिनों में सोने की कीमत में करीब 24 हजार रुपये का उछाल आ चुका है।
  • और इस साल सोने की कीमत में अब तक 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

सोना इतना सोना क्यों होने लगा है। ऐसा क्या हो रहा है जो सोने की कीमत रॉकेट बन गई है और आसमान छूने को बेताब है। 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट सोने का कैरेट कैसे तय होता है और क्या है असली सोने की पहचान, इसकी एक एक डिटेल यहां जानिए।

End of Feed